फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four floor construction with more than 3500 stilts in eight colonies and five sectors

Gurugram News: आठ कालोनी और पांच सेक्टरों में 3500 से ज्यादा स्टिल्ट सहित चार मंजिल निर्माण

Tue, 09 May 2023 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Four floor construction with more than 3500 stilts in eight colonies and five sectors
डेवलपर्स एसोसिएशन ने कराया सर्वे, विशेषज्ञ समिति को ज्ञापन भेजा
विज्ञापन

16 मई को होने वाली मीटिंग में सुझाव शामिल करने का आग्रह

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गुरुग्राम होम डेवलपर्स एसोसिएशन ने स्टिल्टि सहित चार मंजिल भवन निर्माण की स्थिति की समीक्षा के लिए अपनी ओर से सीमित इलाके में सर्वे कराया है। इसके मुताबिक आठ लाइसेंस कालोनी और पांच एचएसवीपी सेक्टरों में साढ़े तीन हजार से अधिक प्लाट पर चार फ्लोर का निर्माण हो चुका है।
इस सर्वे में सामने आए तथ्यों और चिंताओं से बनाई गई विशेषज्ञ समिति को अवगत कराया है। साथ ही मांग की है कि चार मंजिल निर्माण की अनुमति दे दी जाए। समिति के चेयरमैन को संबोधित ज्ञापन वरिष्ठ नगर योजनाकार को सौंपा है। सभी सुझावों को 16 मई को होने जा रही बैठक में शामिल करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि गुरुग्राम होम डेवलपर्स एसोसिएशन ने गुरुग्राम की कुछ मुख्य लाइसेंस कालोनी और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सेक्टरों में स्टिल्ट पार्किंग सहित चार फ्लोर के निर्माण की स्थिति को लेकर सर्वे कराया गया था। सर्वे में पता चला कि केवल आठ लाइसेंस कालोनी और पांच एचएसवीपी सेक्टरों में साढ़े तीन हजार से अधिक प्लाटों पर चार फ्लोर का निर्माण हो चुका है। पूरे गुरुग्राम में यह संख्या बहुत अधिक बैठेगी। सर्वे में देखने को मिला कि एक-एक लाइन में लगातार कई प्लाटों पर फ्लोरों का निर्माण हो चुका है और कई लेन में बीच में या आगे पीछे एक-एक मकान बिना चार फ्लोर के निर्माण के रह गए हैं। ऐसे में अब चार फ्लोर निर्माण बंद करने से ऐसे मकानों के लिए परेशानी खड़ी हो जाएगी। ऐसे मकानों में अब तीन फ्लोर का निर्माण होगा तो सोलर प्लांट कैसे कामयाब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एक प्लाट पर फ्लोर का निर्माण होने की सूरत में विभाग को ईडीसी, फ्लोर एरिया रेशो शुल्क, प्रति फ्लोर स्टांप डयूटी शुल्क समेत विभिन्न प्रकार के शुल्क मिलने से करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। चार फ्लोर निर्माण बंद होने से राजस्व को भी भारी क्षति पहुंचेगी। शहर में फ्लोर की कीमत भी बढ़ेगी, जिससे खरीदार वित्तीय तौर पर प्रभावित होंगे। भवन निर्माण से होने वाला रोजगार प्रभावित होगा। सरकार ने बीते पांच सालों में ईडीसी तथा एफएआर से एक हजार करोड़ रुपये इकट्ठा किए हैं, जो कि इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन पर खर्च किए जाने चाहिए। यदि ऐसा हो तो लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।


किस क्षेत्र में कितने प्लाट हैं। (चार फ्लोर वाले)

लाइसेंस कालोनी, सेक्टर- प्लाट संख्या -

डीएलएफ फेज- एक - 426


डीएलएफ फेज- दो- 467

डीएलएफ फेज- तीन-
247

डीएलएफ फेज चार- 177

सनसिटी -
103

सुशांत लोक एक- 598

विपुलवर्ल्ड- 183

साउथ सिटी- दो- 202

सेक्टर-27-116

सेक्टर-43- 303

सेक्टर-46- 274

सेक्टर-52-86

सेक्टर-57-356

कुल-
3538
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed