{"_id":"5fce67548ebc3ecf6440db8e","slug":"four-crooks-arrested-after-encounter-two-injured-gurgaon-news-noi5526769177","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दो घायल
विज्ञापन
गुरुग्राम। हथियार के बल पर लूट करने वाले चार आरोपियों को अपराध शाखा सेक्टर-31 की टीम ने मुठभेड़ के बाद गांव बूढ़ी बावल में मानेसर से लूटी गई गाड़ी के साथ दबोच लिया। सूचना के आधार पर गुरुग्राम टीम रेवाड़ी पहुंची थी। करीब 18 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। 20 से अधिक राउंड फायरिंग के बाद पुलिस ने उन्हें राजस्थान सीमा में दबोच लिया। इस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुए हैं, जिन्हें पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। टीम ने अलवर की खुशखेड़ा थाने में शिकायत देकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। राजस्थान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-1) प्रीत पाल ने बताया कि सूचना के बाद अपराध शाखा की टीम रेवाड़ी गई थी। यहां टीम को आईएमटी मानेसर क्षेत्र से लूटी गई इटियोज गाड़ी दिखाई दी। पीछा करने लगे तो बदमाशों ने गाड़ी को बावल की तरफ भगा दिया और पुलिस पर फायरिंग की। आरोपियों की पहचान अलवर के गांव जोखावास निवासी गोविंद उर्फ भम्मल (19), अलवर के गांव उजोली निवासी मामन (18), गांव धामावास अलवर निवासी मोहित व रेवाड़ी के गांव गुजरीवास निवासी रोहित उर्फ दद्दू (20) के रूप में हुई। मुठभेड़ में गोविंद उर्फ भम्मल व मामन के सिर व छाती में गोली लगी है, जिन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है जबकि रोहित व मोहित को खुशखेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास समेत 15 मामले हरियाणा व राजस्थान में दर्ज हैं। आरोपी हाइवे पर वारदात को अंजाम देते थे।