फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four cases including traffic ASI for cheating 10 crores

10 करोड़ की ठगी में ट्रैफिक एएसआई सहित चार पर केस

Sat, 24 Apr 2021 05:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
Four cases including traffic ASI for cheating 10 crores
गुरुग्राम। शहर में एक कंपनी के डायरेक्टर को जमीन दिलवाने व व्यवसाय को आगे बढ़ाने के नाम पर दो बार में करीब 10 करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपियों में गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस का एक एएसआई भी शामिल है। पीड़ित ने थाना बादशाहपुर में ट्रैफिक एएसआई सहित चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस कमिश्नर से भी मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

राकेश सूद ने बताया कि वह कंपनी ट्रिम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सुशांत लोक के डायरेक्टर हैं। 2016 में शहर में कंपनी के बिजनेस को बढ़ाने के लिए प्रयासरत थे। तब गुरुग्राम यातायात पुलिस में एएसआई सुरेश कुमार व उसका दोस्त राकेश कुमार उनके पास आए और गांव बहरामपुर में जमीन खरीदने के लिए कहने लगे। उनकी बातों में आकर राकेश ने तीन करोड़ रुपये का चेक उस समय जमीन का मालिक बताए गए बहादुर सिंह को देकर जमीन कंपनी के नाम से खरीद ली। बाद में पता चला कि बहादुर सिंह उस जमीन का मालिक नहीं था, जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराई गई थी। अपने रुपये मांगे तो एएसआई सुरेश कुमार व राकेश कुमार टालमटोल करते रहे। काफी कहने पर राकेश कुमार ने 3.80 करोड़ व बहादुर सिंह ने 1.46 करोड़ का चेक दिया, लेकिन बैंक में यह दोनों ही चेक बाउंस हो गए।
विज्ञापन

दूसरी बार में 5.60 करोड़ ठगे
कंपनी डायरेक्टर राकेश सूद ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कहने पर एएसआई सुरेश कुमार ने उन्हें सतीश शर्मा नाम के एक व्यक्ति से मिलवाया व कहा कि सतीश शर्मा बहादुर सिंह से उनके पैसे दिलवा देगा। सतीश शर्मा ने कंपनी के बिजनेस को आगे बढ़ने के नाम पर 5.60 करोड़ रुपये मांग लिए। राकेश सूद का कहना है कि एएसआई सुरेश कुमार के कहने पर उन्होंने इतने रुपये सतीश शर्मा को दे दिए। इन रुपयों को देने के एग्रीमेंट पर अमेरिका में रहने वाले राकेश पस्सी नाम के व्यक्ति ने भी हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक न तो सतीश शर्मा न बहादुर ने रुपये लौटाए हैं। एएसआई सुरेश कुमार व उसका दोस्त राकेश कुुमार रोज नए बहाने बनाते हैं। रुपयों के लौटने की आशा न देखते हुए शुक्रवार को कंपनी डायरेक्टर राकेश सूद ने एएसआई सुरेश कुमार, राकेश कुमार, सतीश शर्मा व अमेरिका में रहने वाले राकेश पस्सी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की जाने के बाद पुलिस भी इस मामले में सख्ती से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed