फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four accused of cheating in the name of task arrested

Gurugram News: टास्क के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Feb 2024 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Four accused of cheating in the name of task arrested
चाइना से जुड़े हें ठगों के तार , मामूली कमीशन पर खुलवाते थे खाता
विज्ञापन


साढ़े आठ लाख की ठगी में अब तक छह लोग हो चुके हैं गिरफ्तार, एक है फरार



अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। टेलीग्राम पर दोस्ती कर टास्क के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के सदस्यों के तार चाइना से जुड़े हैं। इस बता का खुलासा साइबर ईस्ट थाना पुलिस ने ठगी के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ के दौरान किया है। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल, पांच बैंक किट व एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। एसीपी साइबर ने बताया कि आरोपी मामूली कमीशन पर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। उनकी ओर से एक चाइनीज के बैंक खाते में पैसा भेजे जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। इस बैंक खाते में देश भर के अलग-अलग ठगों की ओर से 14 करोड़ रुपये का ट्रांजक्शन हुआ है।
एसीपी साइबर प्रियांशु दीवान ने बताया कि टास्क के नाम पर बैंक खाते में पैसा डलवा कर साढ़े आठ लाख रुपये की ठगी के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन आरोपियों को तीन दिन रिमांड पर लिया था। रिमांड पूरी होने के बाद उनको रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां पर अदालत ने उनको जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान चंद्र प्रकाश तिवारी निवासी गांव शुगर मिल कॉलोनी कैथल, हरियाणा (गिरोह का मुखिया), अंकित निवासी गांव सेतपुरा जिला बिजनौर (उत्तर-प्रदेश), नितिन कुमार निवासी गांव बमनोला जिला बिजनौर (उत्तर -प्रदेश) व अभिनव निवासी गांव राजा का ताजपुर जिला बिजनौर (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई।
विज्ञापन

इससे पहले इस मामले की जांच में पुलिस टीम ने उत्कर्ष सोनी निवासी नैनी प्रयागराज व आशुतोष निवासी गोपालगंज बिहार गिरफ्तार को जेल भेजा था। इन आरोपियों से मिली जानकारी के बाद इनको दबोचा गया है। इस मामले में एक आरोपी अब भी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी से अन्य खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




चाइनीज कनेक्शन के चलते गृह मंत्रालय को पत्र लिखेगी पुलिस

मामले की जांच कर रही साइबर पुलिस को इस बात का पता चला है कि टेलीग्राम पर पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है। अब तक की जांच में यह पता चला है कि बिजनौर के रहने वाले आरोपियों ने अपने नाम पर बैंक खाता खुलवाया था। उनको मामूली कमीशन मिलता था। चाइनीज कनेक्शन की जांच के लिए पुलिस की गृह मंत्रालय को पत्र लिखेगी।

मास्टर माइंड के मोबाइल में है चाइनीज राज

पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि ठगी गिरोह का मास्टर माइंड चंद्र प्रकाश तिवारी है। उसका परिवार कैथल की शुगर मिल के पास रहता है। इनका मूल संबंध प्रयागराज से है। उसके मोबाइल में पुलिस को संदेह जनक जानकारी मिली है।


वर्जन

साइबर ठगों का कनेक्शन चाइना से है इस बात का खुलासा हुआ है। पुलिस अन्य जानकारी के लिए केंद्र को पत्र लिखेगी। साढ़े आठ लाख रुपये की ठगी के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। - प्रियांशु दीवान, एसीपी साइबर , गुरुग्राम

..................



मयंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed