{"_id":"6883d31bb0572d75ad0a94a8","slug":"four-accused-arrested-in-case-of-cheating-by-investing-in-stock-trading-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-63167-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्टॉक ट्रेडिंग में निवेश कर ठगी करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्टॉक ट्रेडिंग में निवेश कर ठगी करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फर्जी एप के माध्यम ठगी की वारदात को दिया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। फर्जी एप के माध्यम से स्टॉक ट्रेडिंग में निवेश कर ठगी की वारदात को अंजाम देने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान पंजाब के जिला मानसा के कुंदन गलाई निवासी मलिक मुकेश, जिला बठिंडा के प्रताप नगर निवासी गुरदीप सिंह व परम राम नगर निवासी अंकुर और राजस्थान के जिला सीकर के घसूस का बांस निवासी कपिल भास्कर के रूप में हुई है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध पश्चिम थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
साइबर अपराध मानेसर टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए खाता धारक, खाता उपलब्ध कराने के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पीड़ित से ठगी गई राशि में से 25.94 लाख रुपये आरोपी मालिक मुकेश के बैंक खाते में आए थे। आरोपी मालिक मुकेश ने यह बैंक खाता अपनी बुआ के बेटे आरोपी गुरदीप को 75 हजार रुपये में बेचा था। आरोपी गुरदीप ने बैंक खाते के साथ ही अन्य दो खाते आरोपी अंकुर को सवा लाख रुपये में बेचे थे। आरोपी अंकुर ने यह बैंक खाता आरोपी कपिल को एक लाख रुपये में बेचा था। आरोपी कपिल ने यह बैंक खाता डेढ़ लाख रुपये में किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया था।