{"_id":"695268601d412d68ea0c213e","slug":"former-pm-atal-bihari-vajpayee-is-a-source-of-inspiration-for-workers-sarvapriya-tyagiformer-pm-atal-bihari-vajpayee-is-a-source-of-inspiration-for-workers-sarvapriya-tyagi-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-75727-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत : सर्वप्रिय त्यागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत : सर्वप्रिय त्यागी
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय में लगाई गई है अटल के जीवन और कार्याें की प्रदर्शनी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के निमित्त उनके जीवन एवं राष्ट्रनिर्माण में किए गए कार्यों की प्रदर्शनी देश भर में लगाई जा रही है। इसी कड़ी में भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल में भी प्रदर्शनी लगाई गई है। इस मौके पर गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्रनिर्माण में किए गए कार्यों के विषय में बताया। वे दूरदर्शी नेता, सशक्त वक्ता, प्रेरणास्रोत और सभी दलों के सम्माननीय व्यक्तित्व थे।
उनके नेतृत्व में देश ने सड़क, शिक्षा, परमाणु शक्ति जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की। हम सभी को उनके आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान देने का संकलन लेकर देश सेवा में समर्पित होना चाहिए यही अटल जी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रदर्शनी को देखने भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन एवं बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे हैं।
इस अवसर पर भाजपा गुरुग्राम जिला महामंत्री मनीष सैदपुर, अटल स्मृति वर्ष 2025 के जिला संयोजक बेगराज यादव, अलीशा तोमर, राजन चौहान, पूनम भटनागर, यादराम जोया,रश्मि अग्रवाल, अजय दुआ, पीसी सैनी, पूजा बल्हारा व डॉ. विशिका यादव समेत अन्य उपस्थित रहे।