फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Forest area will be made in colleges with Miyawaki technique

Gurugram News: कॉलेजों में मियावाकी तकनीक से बनेगा वनक्षेत्र

Fri, 11 Aug 2023 06:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
Forest area will be made in colleges with Miyawaki technique
100 स्क्वायर मीटर जमीन चिन्हित कर विभाग को सौंपनी होगी रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सरकारी कॉलेजों में अब मियावाकी तकनीक से वनक्षेत्र विकसित किया जाएगा। इसके लिए कॉलेज 100 स्क्वायर मीटर जमीन चिन्हित की जाएगी। चिन्हित जमीन पर मियावाकी तकनीक से तीन साल में ही वनक्षेत्र विकसित हो सकेगा।
वन संरक्षण एक्ट 1980 के तहत वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए कॉलेजों में लैंड बैंक बनाया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशालय (डीएचई) ने सरकारी कॉलेजों को यह निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके लिए 100 स्क्वायर मीटर जमीन चिन्हित कर विभाग को रिपोर्ट सौंपनी होगी। इसके बाद इसमें तीन साल के अंदर वनक्षेत्र विकसित करना होगा। इस तकनीक के जरिए वनक्षेत्र में उगाए गए पौधों में दस फीसदी सघन बढ़ोतरी होगी। साथ ही डेढ़ मीटर हर साल पौधों की वृद्धि होगी। इससे कॉलेज के जरिए प्रदेश का ओपन वन क्षेत्र दायरा 12 फीसदी से अधिक करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

द्रोणाचार्य राजकीय कॉलेज के प्राचार्य वीरेंद्र अंतिल ने बताया कि मियावाकी तकनीक से बहुत कम जगह में अधिक पौधे लगाने होंगे। तीन साल बाद यह पौधे बगैर किसी बाहरी सहायता के अपना पोषण कर पेड़ के रूप में विकसित होंगे। सभी पौधे एक दूसरे से जड़ों के माध्यम से जुड़कर आपस में मजबूती देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed