फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Foreign guests tied Haryanvi turban

Gurugram News: विदेशी मेहमानों ने बंधवाई हरियाणवी पगड़ी

Wed, 06 Sep 2023 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Foreign guests tied Haryanvi turban
हरियाणा और मेवात की संस्कृति से कराया जा रहा रूबरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। नूंह के तावडू उपमंडल में स्थित आईटीसी ग्रांड भारत होटल में चल रही जी-20 शिखर सम्मेलन की चौथी शेरपा बैठक में हरियाणा सरकार विदेशी मेहमानों की खातिरदारी में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, वहीं उन्हें हरियाणा और मेवात की संस्कृति से भी रूबरू कराया जा रहा है। मंगलवार देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचे विभिन्न देशों के शेरपाओं ने हरियाणवी शान पगड़ी बंधवाकर खुद को गौरवान्वित महसूस किया।
जी-20 देशों के प्रतिनिधियों के बीच प्रत्येक दिन चल रही प्रारूप सत्रों की बैठक के बाद होटल आईटीसी में डिनर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महफिल सजती है। प्रदेश की ब्रांडिंग के लिए भी अलग-अलग इंतजाम किए गए हैं। हरियाणा के खान-पान, रीति रिवाज और अपनी कला संस्कृति के साथ-साथ हरियाणवी पहनावे ने भी विदेशी मेहमानों पर छाप छोड़ी है। मंगलवार देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचे कई देशों के शेरपाओं ने हरियाणवी पगड़ी बंधवाई।
विज्ञापन

सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक अमित अग्रवाल के दिशा-निर्देशों अनुसार विदेशी मेहमानों को पगड़ी बांधने के लिए भी खास इंतजाम किए गए थे। मेहमानों ने पुरानी परंपरा व संस्कृति को संरक्षित रखने के इन प्रयासों की मुक्त कंठ से हरियाणा सरकार की प्रशंसा की। अलग-अलग पहनावे में पहुंच रहे हर विदेशी मेहमान के सिर पर रंग-बिरंगी पगड़ी खूब सज रही थी। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग नई दिल्ली के संयुक्त निदेशक आरएस सांगवान ने विदेशी प्रतिनिधियों को पगड़ी के इतिहास व परंपरा के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed