फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Food Safety Department raids sweet stores in Punhana and Pingawan

Gurugram News: पुन्हाना व पिनगवां में मिष्ठान भंडारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा

Thu, 22 May 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Food Safety Department raids sweet stores in Punhana and Pingawan
मिष्ठान भंडारों से खाद्य वस्तुओं के लिए गए नमूने।
पुन्हाना में समोसे खाने से तो पिनगवां में पनीर पकौड़े खाने से बिगड़ी थी लोगों की हालत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। शहर सहित पिनगवां में मिठाइयों की दुकानों पर बिक रही मिलावटी मिठाइयों की शिकायत मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारा है। विभाग की टीम ने पिनगवां स्थित जय भोले मिष्ठान भंडार से बेसन, पनीर और पकौड़े के नमूने भरे, वहीं पुन्हाना में भोले स्वीट से पनीर, बेसन और समोसे का सैंपल लिया। यह कार्रवाई बीते दो दिनों से विभाग को मिल रही लोगों की शिकायतों के आधार पर की गई है।
तीन दिन पहले पुन्हाना के बिजली कर्मचारी भोले स्वीट से लाए गए समोसे खाकर बीमार हो गए थे, वहीं मंगलवार को पिनगवां कस्बे में एक जय भोले मिष्ठान भंडार के पनीर पकोड़े खाने से कुछ लोगों की तबीयत खराब हो गई। जिससे गुस्साए युवक के परिजन खराब पकौड़े लेकर दुकान पर पहुंचे और हंगामा किया। जिसके बाद दुकानदार ने अपनी गलती मानकर मामले को शांत कर दिया। युवकों द्वारा इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग से की गई।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थी कि पुन्हाना और पिनगवां में मिष्ठान भंडार पर खराब मिठाइयां और खाद्य वस्तु बेची जा रही हैं। इन दुकानों से समोसे और पनीर पकौड़े खाने से लोगों को फूड पॉइजनिंग होने की बात सामने आई थी। शिकायत के आधार पर भोले स्वीट्स और जय भोले मिष्ठान भंडार पर छापा मारा गया। दोनों दुकानों से नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैपशनः- मिष्ठान भंडारों से खाद्य वस्तुओं के लिए गए नमूने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed