फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Foetus found in a garbage dump, police kept it in the mortuary

Gurugram News: कूड़े के ढेर में मिला भ्रूण, पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया

Sat, 16 Aug 2025 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
Foetus found in a garbage dump, police kept it in the mortuary
भ्रूण फेंकने वालों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-2 थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार को सफाई कर्मचारी को पानी की टंकी के पास कूड़े के ढेर में एक भ्रूण पड़ा मिला। भ्रूण मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की।
पुलिस ने भ्रूण को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा है। इस दौरान डीएनए नमूने फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे, ताकि माता-पिता का पता लगाया जा सके। किसी ने बच्चे को जन्म देने के बाद उसे छिपाने के लिए यहां फेंक दिया। पुलिस घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और भ्रूण फेंकने वालों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी रितु ने बताया कि भ्रूण काफी छोटा व सड़ी-गली हालत में था। रिपोर्ट आने के बाद ही भ्रूण के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी। जिन आरोपियों ने कूड़े में भ्रूण फेंका था, उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed