{"_id":"6aabe2a91d55b89d4403d30e","slug":"flyover-and-underpass-on-nh-48-approved-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101360-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एनएच 48 पर फ्लाईओवर और अंडरपास को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एनएच 48 पर फ्लाईओवर और अंडरपास को मंजूरी
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने दोनों प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, दो चरणों में बनेंगे
नंबर गेम - 100 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर एंबियंस मॉल के पास जल्द ही फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण शुरू होगा। हरियाणा सरकार ने इन दोनों प्रोजेक्ट के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
यह प्रोजेक्ट डीएलएफ द्वारा बनाए जा रहे हैं। पहले फेज में एंबियंस मॉल से डीएलएफ साइबर सिटी तक 800 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनेगा। इसके लिए लगभग 32 पिलर बनाए जाएंगे। दूसरे फेज में मोल्सरी एवेन्यू रोड से दिल्ली की ओर 750 मीटर लंबा अंडरपास बनाया जाएगा। इन प्रोजेक्ट से साइबर हब, डीएलएफ फेज-3 और नाथूपुर जाने वाले वाहनों को राहत मिलेगी। इससे एनएच-48 की सर्विस रोड पर जाम की स्थिति नहीं बनेगी। शंकर चौक पर यातायात दबाव भी कम होगा।
जाम से मिलेगी राहत
एक सर्वे के अनुसार, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रोजाना करीब 3.60 लाख वाहनों का आवागमन होता है। इनमें से लगभग 1.70 लाख वाहन दिल्ली से गुरुग्राम की ओर आते हैं। अधिकतर वाहन एंबियंस मॉल से सर्विस रोड पर उतरकर डीएलएफ क्षेत्र में जाते हैं। पीक ऑवर्स के दौरान एंबियंस मॉल के पास अक्सर जाम लगा रहता है। इससे लोगों को कार्यालय या घर पहुंचने में देरी होती है। एनएचएआई ने डीएलएफ द्वारा तैयार डिजाइन व प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दे दी थी। फ्लाईओवर के निर्माण से सर्विस रोड की चौड़ाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एंबियंस मॉल से डीएलएफ साइबर सिटी तक बनने वाले फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने के प्रस्ताव को हरियाणा सरकार की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। डीएलएफ द्वारा इन दोनों प्रोजेक्ट को बनाया जाना है। - प्रवीण चौधरी, मुख्य अभियंता, जीएमडीए।