फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Five councilors accused the municipal administration of corruption of crores of rupees in development works

Gurugram News: पांच पार्षदों ने नगर पालिका प्रशासन पर लगाया विकास कार्यों में करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार का आरोप

Mon, 17 Apr 2023 10:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Five councilors accused the municipal administration of corruption of crores of rupees in development works
नगर पालिका चेयरमैन सहित पांच अधिकारियों के खिलाफ शहरी निकाय के मुख्य सतर्कता अधिकारी को भेजी शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। नगर पालिका प्रशासन में नगर पालिका अध्यक्ष व दो पूर्व सचिवों सहित पांच अधिकारियों पर विकास कार्यों में करोड़ों रुपयों के भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। यह आरोप नगर पालिका के पांच पार्षदों ने ही लगाए हैं। शिकायतकर्ता पार्षदों ने मुख्य रूप से नौ बिंदुओं की चर्चा करते हुए करोड़ो रुपये के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोपों की झड़ी लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहरी निकाय के मुख्य सतर्कता अधिकारी सहित मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, महानिदेशक राज्य चौकसी ब्यूरो एवं नूंह जिला नगराधीश को शिकायत भेज कार्रवाई की मांग की है।


मनोनीत पार्षद कृष्ण सेहरावत सहित अन्य पार्षदों का आरोप है कि नगर पालिका के अंतर्गत गली निर्माण सहित सभी प्रकार के विकास कार्यों में जमुना सेंड के स्थान पर भूढ़ा रेत का प्रयोग किया गया तो पीवीसी पाइप और सीमेंट सहित लगभग सभी प्रकार की घटिया सामग्री लगाई गई है। नगर पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों से मिलीभगत करते हुए भ्रष्टाचार की नीयत से ऐसे कार्य कराए गए, जो आपातकाल की श्रेणी में नहीं आते हैं। शिकायत में पार्षदों का कहना है कि पूर्व सचिव, मौजूदा एमई, कनिष्ठ अभियंता व अध्यक्ष ने ठेकेदारों से कमीशन लेकर घटिया सामग्री लगवा कर करोड़ों रुपये का गबन किया। दावा है कि इसकी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास है। मुख्य रूप से पार्षदों के मुताबिक, दो पूर्व सचिवों पर नगर पालिका अध्यक्ष के साथ भ्रष्टाचार करने की नीयत से दो वाहनों के नाम पर गलत भुगतान हुआ, जिनमें वर्ष 2018 में एक वाहन को तीन महीनों में कुल एक लाख 57 हजार पांच सौ रुपये (157500) का भुगतान हुआ, जबकि दूसरे वाहन को फ्यूल के 23 हजार रुपये अदा हुए। वहीं नपत पुस्तिका में अंकित पांच ऐसे बिलों को दर्शाया गया है, जिनमें धरातल पर कोई काम नहीं हुआ जबकि ठेकेदार को पूरा भुगतान कर दिया। पार्षदों ने कहा कि शहर की गलियों में लगभग 25 लाख लाकिंग टाइल्स उखाड़ी गई थीं, जिन्हें बेचकर राशि को हड़पा गया। एक कोऑपरेटिव सोसायटी बैंक में गलत तरीके से पूर्व नगरपालिका सचिव ने चेक देकर प्रशासन को चुना लगाया, जिसकी अभी तक कोई रिकवरी नहीं हुई। साथ ही नगर में लगी स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ट लाइट की खरीद, रखरखाव और मरम्मत आदि का सामान खरीदने में ठेकेदार से मिलीभगत कर लाखों रुपये का भ्रष्टाचार है। इस बारे में तावडू नगर पालिका अध्यक्ष मनीता गर्ग का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। आरोपी पार्षद उनके लिए एक तरह से विपक्ष में हैं। वह निष्पक्ष जांच के लिए पूरी तरह तैयार है। साथ ही कहा कि ज्यादातर आरोप अधिकारियों और ठेकेदारों पर लगे हैं।
विज्ञापन

फोटो:- शिकायत के साथ आरोप लगाने वाले पार्षद व नगर की गलियों की हालत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed