{"_id":"64ccf662ef62e715b40a68c6","slug":"five-bikes-parked-at-the-repair-shop-set-on-fire-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-11532-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रिपेयरिंग की दुकान पर खड़ी पांच बाइकों में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रिपेयरिंग की दुकान पर खड़ी पांच बाइकों में लगाई आग
विज्ञापन
बाइक सवार तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, सीसीटीवी में हुए कैद
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी में बृहस्पतिवार की रात को एक बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर बाहर खड़ी पांच बाइकों में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू किया। पास में लगे सीसीटीवी में बिलासपुर की ओर से आए युवकों की ओर से आग लगाने की घटना कैद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार पटौदी के वार्ड नम्बर-11 निवासी रशीद कुरैशी ने बताया कि पटौदी के चुंगी नंबर-4 के पास उनकी खान ऑटो वर्क्स के नाम से दुकान है। वह उसी दुकान में ही सोते हैं। बृहस्पतिवार की देर रात जब वह दुकान के भीतर सो रहे थे। तभी उसे दुकान के भीतर गर्मी महसूस हुई। दुकान से बाहर निकल कर देखा तो बाहर फायर ब्रिगेड व भारी पुलिस मौजूद थी।
फायर ब्रिगेड की टीम बाहर खड़ी मोटर साइकिलों में लगी आग को बुझाने में लगी हुई थी। बाद में दुकान के पास लगे सीसीटीवी में देखा तो देर रात लगभग डेढ़ बजे के आसपास एक बाइक पर सवार तीन युवक सभी हेलमेट पहने हुए दिखाई दे रहे थे। जो बिलासपुर की ओर से आए और दो युवक बाइक से उतरे, जबकि चालक बाइक पर ही बैठा रहा। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बाइक पर सवार होकर वापस बिलासपुर की ओर रवाना हो गए।