फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Five arrested including 4 miscreants wanted in 12 incidents including murder, robbery

हत्या, लूट समेत 12 वारदातों में वांछित चार बदमाशों समेत पांच गिरफ्तार0

Sat, 09 Jan 2021 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Five arrested including 4 miscreants wanted in 12 incidents including murder, robbery
गुरुग्राम। अंबाला, जींद, गुरुग्राम व दिल्ली में हत्या, लूट समेत 12 मामलों में संलिप्त चार बदमाशों को अपराध शाखा पालम विहार ने कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) के पास से शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हिसार निवासी अजीत उर्फ जीतू, सोनीपत निवासी मोहित, धारूहेड़ा निवासी मोनू, जींद निवासी अंकित उर्फ काली व अमरजीत के रूप में हुई है। अंकित पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं, अजीत उर्फ जीतू, मोहित व मोनू पर भी 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गांव बामडौली में नवंबर 2020 को मारपीट कर हवाई फायरिंग की थी। इस वारदात को अंजाम उन्होंने पुरानी रंजिश में दिया था। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 12 से अधिक वारदात को अंजाम दिया है। गुरुग्राम में भी वह एक वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक रिवॉल्वर, 8 कारतूस समेत एक स्कॉरपियो गाड़ी बरामद की है। इस मामले में संलिप्त छह आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामले में मुख्य आरोपी गैंगस्टर आशू अभी भी फरार है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 15 नवंबर को घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर एक व्यक्ति का इंतजार कर रहे सुमित का गैंगस्टर आशू व उसके साथियों से झगड़ा हो गया था। गाड़ी खड़ी कर सुमित पास की परचून की दुकान से सामान ले रहा था। दोनों पक्षों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि गांव में जमकर लाठी डंडे चले। आरोप था कि गैंगस्टर आशू ने अपने करीब 50 साथियों को बुलवा लिया और फायरिंग की। इस घटना में पांच लोग घायल हुए थे जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने गैंगस्टर आशू समेत उसके पिता आजाद व मां को भी नामजद कराते हुए केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed