फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Five accused who came to commit robbery were arrested after an encounter

Gurugram News: लूट की वारदात को अंजाम देने आए पांच आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Sat, 25 Jan 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Five accused who came to commit robbery were arrested after an encounter
पुलिस पर फायरिंग कर किया जानलेवा हमला, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर लूट की वारदात को अंजाम देने आए पांच आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से दो आरोपी घायल हो गए।
दोनों बदमाशों को गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों से एक सीएनजी ऑटो रिक्शा, एक पिस्टल, एक कट्टा, कारतूस बरामद किया है। सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर विश्व गौरव की टीम को सूचना मिली कि ऑटो में सवार होकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले युवक अवैध हथियारों समेत गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड की तरफ आ रहे हैं। जिस पर विश्व गौरव ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर गांव घाटा से फरीदाबाद रोड पर नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने ऑटो रोकने का प्रयास किया तो चालक ने ऑटो रिक्शा की स्पीड बढ़ाकर भागने का प्रयास किया और बैरिकेड में टक्कर मारते हुए पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। ऑटो रिक्शा से पांच लोग उतरकर पुलिस की टीम पर गोली चलाते हुए जंगल की तरफ भागने लगे। जिसमें एक गोली इंस्पेक्टर विश्व गौरव की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी वहीं एक गोली पुलिस की कार की खिड़की में लगी। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को चेतावनी देते हुए आत्मसमर्पण करने को कहा गया, लेकिन फिर भी बदमाश गोली चलाते रहे। पुलिस टीमों ने अपनी सुरक्षा करते हुए जवाब में गोलियां चलाईं तो एक-एक गोली दोनों आरोपियों के पैर में लगी।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान होशियार खान निवासी गांव नंगला मेव जिला मथुरा हाल निवासी गांव खोरी शाह चोखा जिला नूंह, बिलादिन उर्फ बिल्ला गांव नंगला मेव जिला मथुरा हाल निवासी नायब वाली गली जिला नूंह, शाहरुख निवासी गांव घासेड़ा जिला नूंह, मोहम्मद नसीम निवासी गांव खोरी शाह चोखा जिला नूंह व सलीम उर्फ शमी निवासी गांव खोरी शाह चोखा जिला नूंह के रूप में हुई। मुठभेड़ में गोली लगने के कारण घायल हुए होशियार खान व बिलादीन उर्फ बिल्ला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रबंधक थाना सेक्टर-56, गुरुग्राम, सीन-ऑफ-क्राइम, फिंगरप्रिंट टीमों को सूचना से अवगत करवाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। मुठभेड़ की वारदात के संबंध में आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-56, गुरुग्राम में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed