फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Five accused arrested in shop theft case

Gurugram News: दुकान से चोरी करने मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Jun 2025 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Five accused arrested in shop theft case
पुलिस ने अदालत में पेश कर भेजा जेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-93 पुलिस चौकी क्षेत्र में दुकान से चोरी करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की गई कुछ नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
आरोपितों की पहचान अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के सिहा खारा गांव निवासी भानु प्रताप, सोनीपत के प्रेम नगर निवासी सूरज, गढ़ी गांव निवासी अमन, कुणाल और गाजियाबाद के खरजीवन पुर गांव निवासी निखिल के रूप में हुई है। आरोपी कुणाल के खिलाफ खैड़कीदौला थाने में एक और सेक्टर-10 थाने में तीन मामले दर्ज हैं। वहीं, अमन के खिलाफ सेक्टर-10 थाने में हत्या, साजिश, चोरी और लूटपाट की संबंधित धाराओं में तहत दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के पश्चिम विहार निवासी जतिन गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हयातपुर में जोतराम चौक के पास उसकी दुकान है। 25 जून की रात करीब 7.30 बजे वह अपनी दुकान को बंद करके घर चले गए थे। अगले दिन सुबह दुकान पर आए तो ताला टूटा मिला। दुकान के अंदर जाकर देखा तो पता चला की दुकान का कर्मचारी भानू प्रताप ने रात को ही लाइट बंद करते समय दुकान के सभी कैमरे बंद कर दिए थे। दुकान के गल्ले में रखे करीब 35 हजार रुपये मुझे नहीं मिले। वहीं, मंदिर में रखी गुल्लक में रखे करीब 90 हजार रुपये भी चोरी मिले। शिकायत के आधार पर सेक्टर-10 थाने में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू की। जतिन गुप्ता ने शिकायत में अपने कर्मचारियों भानु प्रताप पर चोरी की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपी गिरफ्तार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी नशा करने के आदी हैं। दुकान में चोरी की वारदात के बाद वे हरिद्वार चले गए थे। आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करके उन तक पुलिस उन तक पहुंची और गिरफ्तार किया। आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed