फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fire station not built even in five and a half years

Gurugram News: साढ़े पांच साल में भी नहीं बना अग्निशमन केंद्र

Mon, 03 Apr 2023 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fire station not built even in five and a half years
सुस्त निर्माण की गति और जिम्मेदारों की उपेक्षा से बिगड़े हालात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। हुडा सेक्टर-एक स्थित रामपुरा मार्ग पर बन रहे अग्निशमन केंद्र का निर्माण का कार्य साढ़े पांच साल में भी पूरा न होने की वजह से आसपास के इलाके में रहने वाले हजारों लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि सुस्त निर्माण और जिम्मेदारों की उपेक्षा की वजह से ये तय समय से पूरा नहीं हुआ। ये हालात तब है जब खुद मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 में निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। लेकिन, साढ़े पांच वर्ष गुजरने के बाद भी अभी तक निर्माण पूरा नहीं हो सका है। इसी वजह के चलते अग्निशमन विभाग की गाड़ियां पटौदी के उपमंडलीय सचिवालय में खड़ी हो रही है। कई दफा इलाके के सभी जिम्मेदारों ने राज्य सरकार से गुहार लगाई पर नतीजा सिफर रहा है। इसके अलावा उपमंडलीय सचिवालय में ही अग्निशमन विभाग का कार्यालय बना रखा है। इस कारण सचिवालय में वाहन खड़े होने के साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को किसी प्रकार की इमरजेंसी आने पर अक्सर निकलने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ती है। इलाके में आगजनी की घटनाएं आए दिन होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed