{"_id":"6ad7b8a7e420e17bc90eae57","slug":"fire-safety-and-licenses-of-firecracker-warehouses-will-be-inspected-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-104871-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पटाखा गोदामों में आग से बचाव-लाइसेंस जांचे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पटाखा गोदामों में आग से बचाव-लाइसेंस जांचे जाएंगे
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन सख्त, चंदू में गोदाम से पटाखों के नमूने लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। दिवाली पर पटाखों की बिक्री को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिले में पटाखा गोदामों और दुकानों की जांच की जाएगी। इस दौरान यह देखा जाएगा कि पटाखे निर्धारित मानकों के अनुसार हैं या नहीं। साथ ही गोदामों में आग से बचाव के इंतजाम और लाइसेंस की भी जांच होगी।
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने पुलिस के साथ मंगलवार को चंदू स्थित एक पटाखा गोदाम का निरीक्षण किया। टीम ने वहां रखे अलग-अलग प्रकार के पटाखों के नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए पीईएसओ की प्रयोगशाला में भेज दिया। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पटाखों की गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप होने की पुष्टि हो सकेगी।
क्षेत्रीय अधिकारी हरीश शर्मा ने बताया कि दिवाली तक जिले के सभी लाइसेंस प्राप्त पटाखा गोदामों और दुकानों का निरीक्षण किया जाएगा। जांच के दौरान पटाखों पर ग्रीन फायर क्रैकर का लोगो और क्यूआर कोड होने की भी जांच होगी। इसके अलावा गोदामों में अग्निशमन उपकरण, आग से बचाव के इंतजाम और सुरक्षित दूरी जैसे नियमों को भी परखा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और लागू नियमों के तहत ही पटाखों की बिक्री की अनुमति होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गंभीर अनियमितताएं मिलने पर लाइसेंस रद्द करने और गोदाम सील करने जैसे कदम उठाए जा सकते हैं। प्रशासन का कहना है कि इस अभियान के जरिये नियमों के अनुसार पटाखों की बिक्री सुनिश्चित करने और दिवाली के दौरान सुरक्षा बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।