फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fire in Gurugram and Farrukhnagar, loss of millions

गुरुग्राम और फर्रुखनगर में लगी आग, लाखों की क्षति

Fri, 16 Apr 2021 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Fire in Gurugram and Farrukhnagar, loss of millions
गुरुग्राम। शहर के राजीव नगर इलाके में शुक्रवार की सुबह आठ बजे एक ऑटोमोबाइल्स की दुकान में आग लग गई। जिसमें दो मंजिला दुकान में रखा लाखों का सामान जल गया। लोगों की सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं फर्रुखनगर में तीन स्थानों पर आग की घटनाएं हुईं। जिनमें लाखों रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन

फर्रुखनगर में बृहस्पवितार रात बिरहेडा मोड अड्डे पर एक जरनल स्टोर, एक कारपेंटर की दुकान और एक मोटर वाइंडिंग की दुकान में आग लग गई। जिससे दुकान में रखी मोटर, पंखे, स्टार्टर, वाटर पंप, चक्की की मोटर, बिजली मिस्त्री का समान सहित अन्य जरूरी दस्तावेज जल गए। तीनों दुकानों में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

वहीं शेखुपुर माजरी निवासी शमशेर के घर में आग लग गई। जिसमें घरेलू समान, एलसीडी, वाशिंग मशीन, मिक्सी, फर्नीचर आदि सामान जल गए। करीब तीन लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। आग लगने से हुए नुकसान की क्षति की भरपाई कराने की मांग को लेकर लोगों ने जिला उपायुक्त के नाम नायब तहसीलदार रणसिंह गौदारा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed