{"_id":"664144d4e0a91df6d905a824","slug":"fire-broke-out-on-garbage-heap-fire-brigade-brought-it-under-control-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-30803-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कूड़े के ढेर पर लगी आग, दमकल ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कूड़े के ढेर पर लगी आग, दमकल ने पाया काबू
विज्ञापन
आसपास के क्षेत्र में फैला धुआं, लोगों को हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। नगर के चांदनगर रोड पर रविवार को कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। कूड़े के ढेर में लगी आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई दिया। आग लगने की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक, चांदनगर रोड पर प्रतिदिन कई टन कूड़ा पहुंचता है, लेकिन पिछले दस वर्ष से कूड़े का निपटान नहीं होने के कारण यहां पर कूड़े का पहाड़ बन रहा है। यहां शाम करीब छह बजे कूड़े के ढेर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें और धुआं आसमान पर छाने लगा। जानकारी होते ही गोशाला के मैनेजर आजाद सिंह फौजी ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
कूड़ा निपटान की धीमी रफ्तार बनी मुसीबत
चांदनगर रोड पर जिम्मेदारों की हीलाहवाली से कूड़े का पहाड़ बनता जा रहा है। कूड़ा निपटान की धीमी रफ्तार से मुसीबत बनी हुई है। नगर पालिका द्वारा निजी एजेंसियों की मदद से कूड़ा निपटान किया जा रहा है, लेकिन अभी भी कूड़ा घर पर काफी कूड़ा पड़ा हुआ है। इससे संबंधित केस एनजीटी में भी लंबित है।