फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fire broke out in a Gajak shop in Sadar Bazar, father and son burnt

Gurugram News: सदर बाजार में गजक की दुकान में लगी आग, पिता-पुत्र झुलसे

Mon, 06 Jan 2025 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a Gajak shop in Sadar Bazar, father and son burnt
60 प्रतिशत झुलसे पिता-पुत्र की हालत गंभीर, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा उपचार
विज्ञापन


फायर विभाग की टीम ने भीतर सो रहे 10 श्रमिकों को बचाया, दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रेलवे रोड पर सोहना चौक के आगे गजक की दुकान में शनिवार रात करीब एक बजे आग लग गई। आग लगने के दौरान दुकान पर काम करने वाले 10 श्रमिक तीसरी मंजिल पर सो रहे थे।
घटना की जानकारी मिलने पर दुकान मालिक अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान आग से दोनों 60 प्रतिशत झुलस गए। उपचार के लिए उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। दमकल की छह गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल अधिकारी राम करण के अनुसार, घटना देर रात को ओल्ड रेलवे रोड पर राजू गजक भंडार पर हुई है। जिस समय आग लगी, उस दौरान 10 श्रमिक दुकान की दूसरी मंजिल पर सोए हुए थे। आसपास के लोगों ने जब आग देखी तो इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। आग की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की भी एक टीम मौके पर पहुंची। यहां दमकल और सिविल डिफेंस की टीम को 10 लोगों के अंदर फंसे होने के बारे में पता लगा। इसके बाद आग में दूसरी मंजिल पर फंसे सभी दस श्रमिकों को रेस्क्यू करके सकुशल बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना पर जब दुकान मालिक राज कुमार कटारिया अपने बेटे अखिल कटारिया के साथ मौके पर पहुंचे तो वह श्रमिकों को बचाने के लिए अंदर जाने का प्रयास करने लगे। इससे दोनों पिता-पुत्र भी आग में झुलस गए।
विज्ञापन



दुकानदार राजकुमार कटारिया ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह अपने बेटे अखिल कटारिया के साथ दुकान बंद कर घर गए थे। रात में उनके पास काम करने वालों ने ही इसकी सूचना उन्हें दी थी। इसके बाद दोनों मौके पर पहुंचे थे। दुकान के बाहर स्कूटी खड़ी कर भीतर घुसे थे। आग की लपटों में बाहर खड़ी स्कूटी भी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहड़ी के चलते काम था ज्यादा

गजक की दुकान पर इस समय सीजन चल रहा है। मकर संक्रांति से लेकर लोहड़ी होने के कारण माल की खपत अधिक थी। ऐसे में दुकान में काम करने वाले श्रमिक भी यहां पर सोते थे। दुकान बहुत पुरानी है। हाल ही में उसकी मरम्मत कराने के बाद बड़े शोरूम का रूप दिया गया था। आग लगने से इस तरफ से जा रही बिजली की सभी केबल जल गई। आसपास की दुकानों पर भी इसका असर दिख रहा है। शुरुआती दौर में आग धीमी थी। आग जब दूसरी व तीसरी मंजिल पर रखे गुड़ व चीनी तक पहुंची तो धधकने लगी। इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं भीतर कोई भट्ठी तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed