{"_id":"69d017727c324391a70d5a06","slug":"fire-breaks-out-at-a-firecracker-shop-in-the-citys-old-market-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-111045-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शहर के पुराने बाजार में पटाखों की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शहर के पुराने बाजार में पटाखों की दुकान में लगी आग
विज्ञापन
दुकान में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते लोग
-लाखों का नुकसान, शादी-विवाह के सामान के साथ बेची जाती है आतिशबाजी
-शॉर्ट सर्किट से हादसे की जताई जा रही संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। शुक्रवार देर शाम नूंह शहर के पुराने बाजार में स्थित एक दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह दुकान पवन नामक दुकानदार की बताई जा रही है, जहां जूते-चप्पल, शादी-विवाह का सामान तथा पटाखों की बिक्री की जाती थी। आग लगने के कारणों का अभी तक पूरी तरह पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक अंदेशा शॉर्ट सर्किट या पटाखों में चिंगारी लगने का जताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखे जूते-चप्पल, सजावटी सामान, शादी-विवाह के उपयोग की वस्तुएं और पटाखे जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के दुकानदारों और लोगों में दहशत फैल गई।घटना के समय बाजार में काफी भीड़ थी। आग लगते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। दुकानदारों ने तुरंत अपनी-अपनी दुकानों को बंद करना शुरू कर दिया और आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि उस पर काबू पाना आसान नहीं था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने एहतियात के तौर पर लोगों को दुकान के आसपास से दूर किया और भीड़ को नियंत्रित किया। इसके कुछ समय बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -
स्वास्थ्य टीम ने लिया जायजा :
स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और एहतियातन स्थिति का जायजा लिया। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान में रखा पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकानदार पवन के अनुसार, इस आगजनी की घटना में उसे लगभग 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उसने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
बाजार में नहीं हैं पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम :
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, खासकर पटाखों जैसी ज्वलनशील वस्तुओं की दुकानों में अग्निशमन के उचित साधन होने चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।