फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   FIR lodged in case of passport being made on fake documents

Gurugram News: फर्जी दस्तावेज पर पासपोर्ट बनवाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Thu, 28 May 2026 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged in case of passport being made on fake documents
-क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय दिल्ली ने पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एजेंट की मदद से फर्जी दस्तावेज पर तीन पासपोर्ट बनवाने के मामले में सोहना सिटी थाने में 23 मई को शिकायत दी गई। शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज (जालसाजी) बनाने और आपराधिक साजिश रचने, पासपोर्ट प्राप्त करने के लिए झूठे दस्तावेज देने, गलत जानकारी देने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय दिल्ली की जांच में फर्जी दस्तावेज के आधार पर पासपोर्ट बने मिले थे। जिसके बाद हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को ईमेल के माध्यम को शिकायत भेजी गई थी।
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय दिल्ली ने 20 फरवरी को हरियाणा के डीजीपी को भेजे पत्र में बताया गया कि नाबालिग आकाश चावला ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। जांच में सामने आया कि उसका 2021 में जय बत्रा के नाम से पासपोर्ट जारी हो चुका था, दोनों बार पुलिस सत्यापन रिपोर्ट सही मिली थी। दोनों आवेदनों में नाम, माता-पिता का नाम, पता व जन्म तिथि अलग-अलग थी। यही नहीं जांच में पता चला कि नाबालिग के पिता ने 2023 में संजीव चावला के नाम से पासपोर्ट बनवाया। जबकि 2012 में धीरज शर्मा के नाम से आवेदन किया था, जो प्रतिकूल पुलिस रिपोर्ट के कारण बंद हो गई थी। वहीं, माता ने 2012 में दीपा शर्मा नाम से और 2023 में सीमा चावला नाम से पासपोर्ट बनवाए। दोनों बार पासपोर्ट साफ पुलिस रिपोर्ट के आधार पर जारी हुए। पत्र में कहा गया कि जिस तरह तीनों मामलों में विवरण बदले गए व दस्तावेज जुटाए गए, उससे पासपोर्ट बनवाने के मामले में बड़ी गड़बड़ी की आशंका है। जांच के बाद तीनों पासपोर्ट में एजेंट के साथ मिलकर फर्जी नाम-पता व फर्जी कागजात के आधार पर बनवाए जाने का मामला सामने आया। सोहना सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन

रविंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके उच्च अधिकारियों को फाइल भेजी गई है। मामले में जो भी आदेश जारी होंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed