फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fines to be imposed on those who let their animals roam free

Gurugram News: पशुओं को खुले में छोड़ने वालों पर लगेगा जुर्माना

Thu, 21 May 2026 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Fines to be imposed on those who let their animals roam free
नूंह। बुधवार को जिला स्तरीय स्ट्रे कैटल प्रबंधन कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें उपायुक्त ने अधिकारियों को जिले में लावारिस पशुओं की समस्या पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी पशु बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लावारिस न घूमे, यह सुनिश्चित किया जाए। यदि कोई पशु खुले में पाया जाता है तो उसे तुरंत पकड़कर गोशाला भेजा जाए। उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि जो लोग अपने पालतू पशुओं को सड़कों और बाजारों में छोड़ रहे हैं, उनके खिलाफ उचित जुर्माना लगाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो। उन्होंने बताया कि लावारिस पशुओं के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, इसलिए सभी एसडीएम और कमेटी सदस्य विशेष अभियान चलाकर इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed