{"_id":"64874db0eee1c8e5b002a697","slug":"fight-over-land-dispute-couple-injured-gurgaon-news-c-1-1-noi1175-619406-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, दंपती घायल
विज्ञापन
पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। गांव सालाका में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में दंपती के घायल होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता नजमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही एक पक्ष से जमीन बंटवारे को लेकर पुरानी रंजिश है। बीते 10 जून को खाली प्लॉट पर पति के साथ मौजूद थी। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष से हारूनी, मुस्ताक, लियाकत, इस्लाम लाठी डंडा लेकर पहुंचे, जिन्होंने आते ही हमला कर दिया। हमले में वह और पति जमील घायल हो गए। शोर-शराबा होने पर पुत्र ग्रामीणों के साथ बचाव के लिए मौके पर पहुंचा। जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उपचार के लिए उन्हें तावडू सीएचसी में लाया गया। गंभीर रूप से घायल जमील को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।