{"_id":"69332ae4ad57bb02130ffa64","slug":"fight-breaks-out-between-student-groups-three-seriously-injured-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-73833-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट, तीन गंभीर रूप से हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट, तीन गंभीर रूप से हुए घायल
विज्ञापन
6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना स्थित केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को दो छात्र गुटों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। घटना में तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको गुरुग्राम रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने 6 आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
यूनिवर्सिटी में दो गुटों में जमकर लाठी व डंडे चले। यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग के छात्र गुरुग्राम निवासी निखिल ने पुलिस को बताया कि जब वह यूनिवर्सिटी में क्लास से बाहर आया तो गेट पर गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी में लाठी, डंडे व अन्य हथियार रखे हुए थे। करीब आधा दर्जन आरोपी छात्रों ने निखिल की कमर पर फरसे से हमला कर दिया। जब उसके दोस्तों ने निखिल को बचाने की कोशिश की तो उन पर भी लाठी डंडों से हमला बोल दिया। घटना में तीन छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं जिनको उपचार के लिए सोहना के नागरिक अस्पताल में लाया गया,लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उनको गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया। निखिल ने यह भी बताया कि जब इलाज के बाद सोहना थाने लाया जा रहा था तो आरोपियों ने उनका गाड़ी से पीछा भी किया और जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने 6 नामजद आरोपी मनु फागना, मन्नू भड़ाना, चीकू पोसवाल, अतरफ राजपूत, सचिन घोडारोप, भारत खटाना और कमलजीत पोसवाल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।
मामले में 6 आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जिनकी गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।
- रविन्द्र सिंह,थाना प्रभारी