{"_id":"68a76492ffab6ba68f046092","slug":"fight-between-two-group-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-105674-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मामुली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, चार घायल एक की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मामुली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, चार घायल एक की हालत नाजुक
विज्ञापन
मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, चार घायल एक की हालत नाजुक
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। थाना क्षेत्र के घागस गांव में मामुली कहासुनी को लेकर गुरुवार को दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। जिसमें जमकर लाठी डंडे चले। झगड़े में दोनों पक्षों की तरफ से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में भर्ती कराया गया, वहीं एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसे डॉक्टरों ने पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया है। हालांकि अभी झगड़े की शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार नोमान पुत्र इसब गुरुवार को ट्रैक्टर लेकर खेतों पर चारा लेने के लिए गया था जहां पर अमजद पुत्र यूसुफ के साथ उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद नोमान ने फोन कर परिवार के सदस्यों को बुलाया और अमजद के घर पर जाकर हमला कर दिया। जिसमें युसूफ व खलील पुत्र खुर्शीद गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं झगड़े में आरिफ पुत्र ईसा व जमशेद पुत्र उस्मान के भी चोटे आई हैं। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि अभी झगड़े की शिकायत नहीं मिली है।