फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fifth accused arrested in case involving the manufacture and sale of counterfeit blood pressure medication.

Gurugram News: बीपी की नकली दवा बनाने और बेचने के मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2026 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fifth accused arrested in case involving the manufacture and sale of counterfeit blood pressure medication.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। नकली बीपी की दवाई टेल्मा-एएम टैबलेट के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री से जुड़े मामले में एफडीए गुरुग्राम ने पांचवें आरोपी मनीष सिंह राठौर को गिरफ्तार किया। आरोपी उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर स्थित ऑशी इम्यूनोसाइंस प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक है।
टीम ने सुबह 3:30 बजे कार्रवाई के लिए रवाना होकर आवश्यक जांच प्रक्रिया पूरी की और रात करीब 11:30 बजे गुरुग्राम पहुंची। आरोपी को 29 सितंबर को सक्षम न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद उसे भोंडसी जेल भेज दिया गया। एफडीए के अनुसार मामले की जांच जारी है। आगे की कार्रवाई कानून के प्रावधानों के तहत की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को न्यायालय में किया जाएगा पेश
एफडीए के अनुसार पहले गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को 26 सितंबर को सक्षम न्यायालय में पेश किया गया। विभाग ने मामले की आगे जांच और नकली दवा की पूरी सप्लाई व निर्माण श्रृंखला का पता लगाने के लिए आरोपियों की हिरासत मांगी थी। न्यायालय ने विपिन कुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जिसके बाद उसे भोंडसी जेल भेजा गया। वहीं, प्रदीप कुमार को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। आरोपी प्रदीप को बुधवार को न्यायालय के सक्षम में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed