फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Female students excelled in the folk dance and acting competition.

Gurugram News: लोक नृत्य और अभिनय प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

Mon, 07 Sep 2026 05:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
Female students excelled in the folk dance and acting competition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटौदी में सोमवार को खंड स्तरीय नेशनल रोल प्ले एवं फोक डांस प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट गुरुग्राम की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में क्लस्टर स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा आठवीं और नौवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में लोक नृत्य और अभिनय दोनों वर्गों में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटौदी की टीम प्रथम रही। अब दोनों वर्गों की विजेता टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पटौदी खंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना और नई शिक्षा नीति-2020 के अनुसार उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में डाइट गुरुग्राम के डीआरयू विंग इंचार्ज अरुण कुमार राघव, जिला कार्यक्रम नोडल राम किशन वत्स, प्राचार्य शैलेंद्र कुमार शुक्ला, प्राचार्य जय भगवान ठाकरान और बीआरपी सरिता सहित अन्य अधिकारियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में निर्णायक मंडल और आयोजन से जुड़े शिक्षकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed