{"_id":"68811ea0cbb9d617bb0e18ad","slug":"female-head-constable-arrested-red-handed-while-taking-bribe-of-rs-5000-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-63063-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पांच हजार रुपये रिश्वत लेते महिला मुख्य सिपाही को रंगे हाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पांच हजार रुपये रिश्वत लेते महिला मुख्य सिपाही को रंगे हाथ गिरफ्तार
विज्ञापन
पांच हजार रुपये रिश्वत लेते महिला मुख्य सिपाही को रंगे हाथ गिरफ्तार
- राजीनामा की कॉपी देने के लिए मांगी थी 10 हजार रुपये रिश्वत
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरुग्राम की टीम ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए महिला सिपाही को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आराेपी ने शिकायतकर्ता को राजीनामा की कॉपी देने के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरुग्राम में दी शिकायत में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि 21 जुलाई को महिला पुलिस थाना मानेसर से महिला मुख्य सिपाही व जांच अधिकारी प्रमीला ने कॉल किया और उसे थाने में बुलाया था। शिकायतकर्ता से कहा गया कि उसके खिलाफ सौम्या नाम की लड़की ने थाना में शिकायत दी है। इसके बाद शिकायतकर्ता महिला पुलिस थाना मानेसर में जाकर महिला मुख्य सिपाही प्रमीला से मिला। शिकायत के संबंध में दोनों पक्षों का राजीनामा हो गया और दोनों पक्षों के बयान दर्ज करवा दिए।
महिला मुख्य सिपाही व जांच अधिकारी प्रमीला से शिकायतकर्ता ने राजीनामा की काॅपी मांगी तो उसने 10 हजार रुपये की मांग की। बुधवार को भी मुख्य सिपाही प्रमीला का शिकायतकर्ता के पास फोन आया और उसे थाने में आने के लिए कहा। बुधवार को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरुग्राम ने कार्रवाई करते हुए महिला मुख्य सिपाही प्रमीला को शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। महिला मुख्य सिपाही के खिलाफ धारा 7 पीसी एक्ट थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है।