फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Female candidates will contest elections from seven out of 20 wards of Manesar.

Gurugram News: मानेसर के 20 में से सात वार्ड से चुनाव लडे़गी महिला प्रत्याशी

Fri, 08 Dec 2023 11:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Female candidates will contest elections from seven out of 20 wards of Manesar.
पांच में सामान्य, एक-एक पिछड़ा व अनुसूचित जाति के लिए वार्ड आरक्षित
विज्ञापन

मानेसर नगर निगम के लिए ड्रॉ निकालकर तय किया गया वार्ड आरक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर नगर निगम की वार्ड आरक्षण प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी कर ली गई। जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव की अध्यक्षता में बीस वार्ड के मानेसर नगर निगम में सात वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसमें पांच वार्ड पर सामान्य वर्ग और अन्य एक-एक वार्ड से पिछड़ा व अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने परिवार पहचान पत्र के डाटा अनुसार मानेसर के वार्ड नंबर 15, 16 व 20 को अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित किया है। इनमें से ड्रॉ निकाल कर तीनों वार्डों में से 15 नंबर वार्ड को अनुसूचित महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। बीसीए वर्ग के अधिक आबादी वाले वार्ड 8, 9 और 17 में से एक वार्ड को पिछड़ा वर्ग ए महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया जाना था। इन तीनों वार्डों का ड्रा निकाल कर वार्ड नंबर 9 को बीसीए महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


अन्य 16 वार्डों के वार्ड नंबर लिखकर सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए पांंच वार्डों आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 2, 3, 14, 18 व 19 शामिल हैं। वार्ड नंबर 1, 4, 5, 6, 7, 8, 10, 11, 12, 13 व 17 से कोई भी सामान्य वर्ग का पुरुष या अन्य चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने ड्रॉ निकालने से पहले बॉक्स को अच्छी तरह से उपस्थित नागरिकों व अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराई। खाली बॉक्स में पर्चियां डालकर उसके बाद सभागार में मौजूद नागरिकोंं को बुलाकर उनसे यह ड्रॉ निकलवाया गया। सभी की संतुष्टि के बाद जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि नगर निगम मानेसर के लिए वार्ड आरक्षित कर दिए गए हैं। अब वार्ड आरक्षण के आधार पर ही चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मानेसर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त दिनेश कुमार स्थानीय निकाय निदेशालय के प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित रहे। सभागार मेंं उपायुक्त की ओएसडी प्रीति रावत, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी (जोनल टैक्सेशन ऑफिसर) देवेंद्र कुमार, सहायक प्रदीप शर्मा, एडहॉक कमेटी सदस्य रवि नंबरदार, बलबीर सिंह, बालकिशन, जजपा पदाधिकारी रिषीराज राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article