फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fear of lockdown started, now let's go to our house

गुरुग्राम : लॉकडाउन का सताने लगा डर, अब चलो अपने घर

Tue, 20 Apr 2021 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
Fear of lockdown started, now let's go to our house
गुरुग्राम से पलायन करता नीरज व उसका भाई - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण गुरुग्राम सहित दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र सेे दूसरे प्रदेशों के लोगों का पलायन तेजी से शुरू हो गया है। वहीं, सोमवार को दिल्ली में एक सप्ताह का लॉकडाउन लगने के बाद लोगों में अपने जिले में भी लॉकडाउन का डर सताने लगा है। मंगलवार को शहर के राजीव चौक के पास यूपी, राजस्थान, बिहार सहित अन्य प्रदेशों में जानेे वाली बसों से हजारों लोग सामान सहित अपनेे-अपने घरों को जा रहे हैं। हालांकि, इस अवैध बस पार्किंग में कोविड-19 के नियमों का पालन भी नहीं हो रहा है। काफी संख्या में लोग बिना मास्क लगाए और बिना सामाजिक दूरी के ही एकत्र हो रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को यहां बसों में सीटों को लेकर काफी मारामारी रही। लोग सिफारिश लगाकर या फिर अधिक पैसे देकर सीटों की व्यवस्था करने में जुटे रहे। बावजूद इसके लोगों को सीट मिलने में दिक्कत हुई। बस अड्डे दूसरे प्रदेशों को जाने वाले लोगों से खचाखच भरे हुए हैं। यहां ल तो कहीं कोविड से बचाव के नियम का पालन दिख रहा है और न मास्क-सैनिटाइजर। लोगों में दोबारा लॉकडाउन का इतना डर है कि वे किसी भी हालत में जल्द से जल्द अपने घर पहुंचना चाहते हैं।
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के लिए जा रहे नीरज ने बताया कि वह अपनेे पिता और भाई के साथ गांव लौैट रहा है। वह दिल्ली में नौकरी तथा सिकंदरपुर में रहता है, लेकिन लॉकडाउन लगने के बाद गांव लौटने का फैसला किया हैै। ताकि बीते वर्ष की तरह पैैदल न निकलना पड़े। वहीं, बलिया जा रहे रमेश तिवारी ने बताया कि वह गुुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करता है। अब यहां पर कोरोना के केस बढ़ने से परेशानी हो सकती है। क्योंकि सरकार कब लॉकडाउन लगा दे, पता नहीं है। ऐसे में यहीं फंसकर न रह जाएं। दिल्ली के हालातों को देखते हुुए घरवालों के बार-बार फोन आते हैं कि वापस लौट आओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली जाने के लिए नहीं मिली कैब
काफी लोगों ने घर जाने के लिए दिल्ली रेलवे स्टेशन और आनंद विहार रेलवे स्टेशन से ट्रेनों की टिकट बुक करवाई है लेकिन दिल्ली में लॉकडाउन लगने के कारण कैब और टैक्सी वालेे दिल्ली ले जानेे को तैैयार नहीं हैं। ऐसे में लोग इधर-उधर से अपनी व्यवस्था करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed