फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   fdsg

गांव को साफ सुथरा रखने में ग्रामीण अपना पूरा सहयोग दें: अजीत सिंह

Fri, 07 Nov 2025 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
fdsg
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका। सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए खंड विकास पंचायत अधिकारी अजीत सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक गांव का निरीक्षण किया। इसी क्रम में उन्होंने खंड के कामेडा गांव के सरकारी स्कूल के पास लगे गंदगी के ढेरों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव के सरपंच सहित अन्य लोगों से अपील करते हुए कहा कि सफाई कार्य में अपना पूरा सहयोग दें। ग्राम पंचायत की तरफ से सफाई व्यवस्था के साथ बिजली, सड़क पानी इत्यादि को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न ग्रांट के माध्यम से गांव में प्राथमिकता के अनुसार कार्य कराए जा रहे हैं। ग्रामीणों का भी है फर्ज बनता है कि गांव में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखें। विभाग के कनिष्ठ अभियंता आजिद ने विभागीय आदेशों का पालन करते हुए ट्रैक्टर की सहायता से स्कूल के आसपास फैल रही गंदगी को हटवाया। इस दौरान गांव की सरपंच बसकरी सरपंच प्रतिनिधि निसार, जुनैद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed