फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   father sexual harassment 12 year old daughter in gurugram

हैवानियत: गुरुग्राम में पिता ने 12 साल की बेटी के साथ की दरिंदगी, अजीब सी आवाज आने पर खुली थीं महिला की आंखें

Mon, 27 Dec 2021 11:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 27 Dec 2021 11:42 PM IST
सार

गुरुग्राम में एक पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है।नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
father sexual harassment 12 year old daughter in gurugram
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

गुरुग्राम के बिलासपुर क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप नाबालिग के पिता पर लगा है। लड़की की मां की शिकायत पर सोमवार दोपहर बाद बिलासपुर थाना में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वारदात के बाद से आरोपी पिता फरार है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नाबालिग की मां का कहना है कि वह मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। जमालपुर क्षेत्र में एक मकान में किराए पर पिछले कुछ माह से रहते हैं। रोजाना की तरह रविवार रात भी पूरा परिवार घर में सो रहा था। 
विज्ञापन


देर रात करीब 12 बजे कुछ आवाज सुनने पर महिला की आंखें खुली। महिला उठी तो पाया तो उसका पति 12 साल की बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। यह देख महिला हैरान हो गई और शोर मचाने लगी। महिला के शोर मचाते ही उसका पति कमरे से निकलकर भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर मकान मालिक वहां आया। महिला ने मकान मालिक को वारदात की जानकारी दी। बिलासपुर थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जय प्रकाश के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को दबोचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed