फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fastag facility is not available at Bandhwadi toll, drivers face problems

Gurugram News: बंधवाड़ी टोल पर नहीं है फास्टैग की सुविधा, वाहन चालकों हो होती है परेशानी

Sun, 05 May 2024 02:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Fastag facility is not available at Bandhwadi toll, drivers face problems
सरकार योजना को दे चुकी है मंजूरी, बैंक की एनओसी के बाद होगा आगे का काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम-फरीदाबाद स्टेट हाईवे स्थित बंधवाड़ी टोल पर फास्टैग लगाने का इंतजार लंबा होता जा रहा है। सरकार की मंजूरी के बाद लोक निर्माण विभाग ने गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड बनाने वाली एजेंसी से इस परियोजना के लिए ऋण उपलब्ध कराने वाले बैंक से एनओसी लेने को कहा है, जिससे काम को आगे बढ़ाया जाए। फास्टैग लगने से बैंक को जो नुकसान होगा, हरियाणा सरकार वहन करेगी।
गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर बंधवाड़ी के पास टोल प्लाजा है और यहां से रोज करीब 50 हजार वाहन चालक गुजरते हैं। टोल प्लाजा पर अभी मैन्युअल और लोकल टैग से टोल टैक्स की वसूली होती है। ऐसे में एनएचएआई के फास्टैग टोल पर काम नहीं करते हैं। ऐसे में दूसरे राज्यों के वाहन चालकों को बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर मैन्युअल टोल देना पड़ता है। इससे व्यस्त समय में ट्रैफिक जाम की समस्या बन जाती है। लोगों की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने टोल प्लाजा पर फास्टैग सिस्टम लगाने की योजना तैयार कर प्रशासनिक मंजूरी के लिए पिछले साल दिसंबर में प्रदेश सरकार को भेजी थी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने इस योजना को इस साल मार्च में मंजूरी दे दी थी। अब लोकसभा चुनाव को देखते हुए आदर्श आचार संहिता लग गई है। पहले लोक निर्माण विभाग की योजना थी कि टेंडर लगाकर अलग से कार्य कराया जाए लेकिन अब एनएचएआई के बैंकों से इसे कनेक्ट कराया जाएगा। ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से तय पैसे भी प्रदेश सरकार फास्टैग को देगी। फास्टैग का संचालन करने वाली एजेंसी को केंद्र सरकार एक करोड़ पर 1.43 फीसदी देती है। ऐसे में प्रदेश सरकार को भी इसी रेट पर एजेंसी को पैसे देगी। लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड बनाने वाली कंपनी ने इस परियोजना के लिए एक बैंक से लोन लिया हुआ है। ऐसे में बैंक से एनओसी जरूरी है। इसके बाद इस प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा जाएगा। अधिकारी ने बताया कि फास्टैग से बैंक के जो पैसे कटेंगे इसे सरकार भुगतान करेगी। इसके लिए बैंक को हर माह इसका बिल देना होगा। उनका कहना है कि लोगों की परेशानी को देखते हुए ठेकेदार / एजेंसी को बैंक द्वारा जल्द एनओसी देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर बाहरी वाहनों के साथ स्थानीय लोगों के वाहनों का आवागमन काफी होता है। इसके अलावा टोल के आसपास के गांवों के वाहनों को टोल पर छूट भी है। अब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बन गया है। इसके अलावा गुरुग्राम-जयपुर व दिल्ली-मथुरा हाईवे पर एनएचएआई के टोल हैं। कई बार वाहन चालक दिल्ली में जाम के चक्कर में गुरुग्राम-फरीदाबाद होकर नाेएडा निकलते हैं। ऐसे में बंधवाड़ी में फास्टैग नहीं होने से उन्हें परेशानी और जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed