फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Farrukhnagar's subdivisional civil hospital gets 24-hour electricity

Gurugram News: फर्रुखनगर के उपमंडलीय नागरिक अस्पताल को मिली 24 घंटे बिजली

Tue, 30 Sep 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farrukhnagar's subdivisional civil hospital gets 24-hour electricity
कैबिनेट मंत्री के सामने रखी गई थी बिजली की समस्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फर्रुखनगर को 50 बेड के उपमंडल नागरिक अस्पताल व प्रथम रेफरल यूनिट का दर्जा मिलने के साथ ही अब बिजली की समस्या से भी निजात मिल सकेगी। यहां एक्स-रे मशीन, आधुनिक लैब, डिलीवरी व ऑपरेशन थियेटर जैसी सेवाओं के लिए 24 घंटे निर्बाध रूप से बिजली मिलेगी। अस्पताल की बिजली लाइन को हॉट फीडर लाइन से जोड़ दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस कार्य के लिए करीब 67 लाख रुपये की राशि 9 महीने पहले ही बिजली विभाग को जमा करा दी थी।


मरीजों को बिजली कटौती के चलते परेशानी का सामना करना पड़ता था। नगरपालिका चेयरमैन बीरबल सैनी, हाजीपुर सरपंच एवं सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष धर्मपाल और भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल सैनी ने हाल ही में यह समस्या प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के सामने रखी थी। प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्णा मलिक ने कहा कि अब अस्पताल में सभी सेवाएं चाहे आपातकालीन विभाग हो, डिलीवरी व ऑपरेशन थिएटर या आधुनिक लैब की मशीन बिना किसी बाधा के चलेंगी। बिजली की समस्या खत्म होने से मरीजों को 24 घंटे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। चेयरमैन बीरबल सैनी ने कहा यह सिर्फ अस्पताल ही नहीं बल्कि पूरे फर्रुखनगर क्षेत्र के लिए बड़ी राहत है।
विज्ञापन



इस मौके पर खंड शिक्षक अजय कुमार,मनोनीत पार्षद रामबीर यादव, पार्षद बलजीत सैनी, पार्षद जसवंत, पार्षद होशियार, पार्षद देवेंद्र, जयंती चौधरी, पूर्व पार्षद जयभगवान सैनी, मेजर राजेश सैनी सहित पंच, सरपंच एवं कई नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed