फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   farmers will rehearse the tractor parade in gurugram

गुरुग्राम में बुधवार को किसान करेंगे ट्रैक्टर परेड की रिहर्सल

Tue, 19 Jan 2021 06:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
farmers will rehearse the tractor parade in gurugram
गुरुग्राम। कृषि कानूनों के विरोध में लघु सचिवालय के सामने दिल्ली-जयपुर हाईवे के समक्ष धरना दे रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन तेज करना शुरू कर दिया है। मोर्चा की ओर से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में की जाने वाली ट्रैक्टर परेड की बुधवार को इलाके में रिहर्सल की जाएगी। मोर्चा ने इस संबंध में प्रशासन एवं पुलिस को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

मोर्चा के पदाधिकारी संतोख सिंह, पार्षद आरएस राठी व राव कमलबीर सिंह ने बताया कि बुधवार को ट्रैक्टर परेड की रिहर्सल बजघेड़ा फ्लाई ओवर से शुरुआत होगी और दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित धरना स्थल पर समापन होगा। रिहर्सल में करीब सौ ट्रैक्टर शामिल किए जाएंगे। सभी ट्रैक्टरों पर मोर्चा के सदस्य मौजूद रहेंगे और उस पर राष्ट्रीय ध्वज लगा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर, धरनास्थल पर मंगलवार को बड़ी संख्या में इलाके के निवासियों ने शिरकत की। उनमें कई सामाजिक एवं श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल थे। इस मौके पर संतोख सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को कृषि कानून गलत होने के बारे में मालूम है और वह किसानों की बात से सहमत है, लेकिन अपनी गलती स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। इस कारण केंद्र सरकार कृषि कानून रद्द नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद आरएस राठी एवं राव कमलबीर सिंह ने कहा कि तत्काल कृषि कानूनों को रद्द करने में केंद्र सरकार की भलाई है, क्योंकि किसान आंदोलन जनआंदोलन बन चुका है और किसानों के साथ अन्य वर्ग के लोग भी आने शुरू हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed