फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Farmers to hold a panchayat on the 22nd to demand compensation for waterlogging and crop damage.

Gurugram News: जलभराव और फसल मुआवजे की मांग, किसान 22 को करेंगे पंचायत

Fri, 18 Sep 2026 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Farmers to hold a panchayat on the 22nd to demand compensation for waterlogging and crop damage.
पलवल। जिले के कई गांवों में जलभराव से खराब हुई फसलों के मुआवजे और पानी निकासी की व्यवस्था को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा पलवल के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर से मुलाकात की। किसानों ने प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की है। किसान नेताओं ने मांगों का समाधान नहीं होने पर 22 सितंबर को पंचायत करने की घोषणा की है। किसान मोर्चा के अनुसार घुघेरा, अलिका, यादूपुर, महेशपुर, धतीर, ककराली, कारना, लालवा, किशोरपुर, बंचारी, फिरोजपुर राजपूत, गहलब, रीनडका, मठेपुर, सिंघावली, छायंसा, दुरेची, मीरपुर और पातली समेत कई गांवों में जलभराव से हजारों एकड़ फसल प्रभावित हुई है। इस मौके पर मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, धर्मचंद घुघेरा, उदय सिंह सरपंच, रूपराम तेवतिया, दरयाब सिंह आदि मौजूद रहे। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से बात कर किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed