फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Farmers agitation: Tight guarding of police on district boundaries

किसान आंदोलन : जिले की सीमाओं पर पुलिस का कड़ा पहरा

Fri, 11 Dec 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers agitation: Tight guarding of police on district boundaries
गुरुग्राम। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों की दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भी शनिवार से धरना देने की घोषणा के बीच जिले की पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस प्रशासन ने हाईवे पर किसानों को आने से रोकने की तमाम तैयारी करने के साथ-साथ अनेक स्थानों पर जवान तैनात कर दिए हैं। हाईवे पर करीब दो हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा जिले में दिल्ली एवं राज्य के विभिन्न शहरों की ओर से आने वाली तमाम सड़कों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किसान संगठनों ने शनिवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धरना देने का ऐलान किया है, लेकिन जिला पुलिस शुक्रवार की सुबह से ही सतर्क हो गई। पुलिस ने जिले में सरहौल स्थित दिल्ली सीमा पर सुबह से ही सतर्कता बरतनी आरंभ कर दी। यहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एवं सीआरपीएफ जवान तैनात किए गए हैं और उन्होंने वाहनों पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी। इसके अलावा खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जहां दिन भर आने-जाने वालों की निगरानी की गई। किसान संगठनों ने सड़कों को टोल मुक्त करने का भी ऐलान किया है। जिले में यह एक मात्र टोल प्लाजा है। इसके अलावा यहां गत दिनों के दौरान कुछ किसानों ने धरना-प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने दिल्ली की ओर से आने वाले रास्तों के अलावा राज्य के झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, फरीदाबाद जिले से आने वाली सड़कों पर नाके लगाए हैं। इसके अलावा सोहना, मानेसर, पटौदी, फर्रूखनगर में पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। इन स्थानों से किसानों के गुरुग्राम पहुंचने की संभावना है। जिला पुलिस ने किसानों को हर हाल में धरना देने से रोकने की तैयारी की है। इतना ही नहीं, पुलिस की कोशिश है कि आंदोलनकारी किसानों को जिले की सीमा में ही प्रवेश नहीं करने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed