{"_id":"6905f26de2581f8e3403433b","slug":"faridabads-garbage-coming-to-bandhwari-will-affect-the-disposal-plan-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-71082-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बंधवाड़ी में फरीदाबाद का कूड़ा आने से निस्तारण योजना पर पड़ेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बंधवाड़ी में फरीदाबाद का कूड़ा आने से निस्तारण योजना पर पड़ेगा असर
विज्ञापन
जमीन न होने के कारण समय पर चालू नहीं होगा प्लांट, सूखा कूड़ा सोनीपत भेजना नगर निगम की होगी मजबूरी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम फरीदाबाद की ओर से दी गई डेटलाइन बीत जाने के बाद भी बंधवाड़ी प्लांट पर कूड़ा डाला जा रहा है। फरीदाबाद का कूड़ा लैंडफिल पर आने से कूड़ा निस्तारण को लेकर तैयार योजना पर असर पड़ रहा है। एक ओर नगर निगम प्लांट के लिए अपनी जमीन खाली कराना चाहता है। दूसरी ओर से फरीदाबाद का कूड़ा पहाड़ बन रहा है।
दिवाली बीत जाने के बावजूद गुरुग्राम स्थित बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर फरीदाबाद नगर निगम की ओर से कूड़ा डालना बंद नहीं किया गया है। फरीदाबाद निगम ने गुरुग्राम प्रशासन से 24 अक्तूबर तक का समय मांगा था, जबकि गुरुग्राम के निगम आयुक्त ने स्थानीय ग्रामीणों को भी दिवाली तक कूड़ा रोकने का आश्वासन दिया था। बंधवाड़ी गांव के लोगों में इस बात का रोष है। उन्होंने एक बार फिर फरीदाबाद रोड जाम करने की चेतावनी दी है।
चार माह से कूड़ा निस्तारण ठप
बीते करीब चार माह से बंधवाड़ी में कूड़ा निस्तारण का काम ठप पड़ा हुआ है। निगम की तरफ से कूड़ा निस्तारण के लिए 15 लाख मीट्रिक टन कूड़े के निस्तारण के लिए दो अलग-अलग टेंडर लगाए हुए हैं। निस्तारण न होने के कारण कूड़े के पहाड़ी की ऊंचाई एक बार फिर से बढ़ने लगी है। यहां तक कि जिस दस एकड़ जमीन को खाली करने की बात कही गई थी। उस पर भी कूड़ा डाला जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, यह स्थिति बंधवाड़ी और आसपास के लोगों के लिए जीना दूभर कर रही है, क्योंकि बदबू और प्रदूषण से उनका स्वास्थ्य लगातार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
600 टन कूड़ा सोनीपत भेजने की योजना भी अटकी
गुरुग्राम से 600 टन कूड़ा सोनीपत के वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में भेजने की योजना भी अभी ठंडे बस्ते में चली गई है। नगर निगम अधिकारियों ने सरकार की बिना अनुमति के ही पहले टेंडर लगा दिया। जबकि नियमों के अनुसार इस योजना का प्रस्ताव बनाकर निगम अधिकारियों को पहले मुख्यालय से अनुमति लेनी थी, लेकिन निगम अधिकारियों ने ऐसा नहीं करके पहले इसका ऑनलाइन टेंडर लगा दिया। इसके बाद अब मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है, जो नियमों के बिल्कुल विपरीत है। बंधवाड़ी में 19 मीटर ऊंचा (62 फुट से ऊंचा) कूड़े का पहाड़ बन गया है। बंधवाड़ी लैंडफिल पर निगम की कुल 30 एकड़ जमीन है। जानकारों की मानें तो जब तक सूखा कूड़ा सोनीपत नहीं जाएगा और फरीदाबाद का कूड़ा आना बंद नहीं होगा। तब तक इस समस्या का निदान नहीं होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फरीदाबाद निगम का कूड़ा बंधवाड़ी न आए इसके लिए मुख्यालय स्तर पर बातचीत चल रही है। जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा। कूड़ा निस्तारण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। - प्रदीप दहिया, निगम आयुक्त, गुरुग्राम