फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Faridabad depot bus climbed on divider, passengers narrowly escaped

Gurugram News: फरीदाबाद डिपो की बस डिवाइडर पर चढ़ी, बाल-बाल बचे यात्री

Mon, 19 Aug 2024 05:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Faridabad depot bus climbed on divider, passengers narrowly escaped
विज्ञापन




फोटो-
डंपर चालक ने मारा कट, रोडवेज की बस डिवाइडर पर चढ़ी
- डिवाइडर पर चढ़ी बस, पहिए हुए अलग, कई यात्रियों को आई हल्की चोटें
फोटो -
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण टूटी सड़कें हादसों का कारण बन रही हैं।रविवार सुबह करीब 5.30 बजे बजघेड़ा गांव से नजफगढ़ की ओर गड्ढों से बचने के लिए डंपर चालक ने कट मारा। जिससे बराबर में चल रही फरीदाबाद डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और सीमेंट के फाउंडेशन से टकरा गई। इस हादसे में बस के अगले दोनों पहिए टूटकर अलग हो गए। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार फरीदाबाद डिपो की रोडवेज बस हिसार जा रही थी। गुरुग्राम-नजफगढ़ रोड पर बजघेड़ा गांव के पास बस की बराबर में एक डंपर चल रहा था। सड़क पर गड्ढे से बचने के लिए डंपर चालक ने दाई तरफ कट मार दिया। ऐसे में डंपर की बराबर में चल रही रोडवेज बस के चालक नरेंद्र ने भी बस को डंपर से बचाने के लिए कट मारा। बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और सीमेंट के फाउंडेशन से टकराकर रुक गई। बताया जा रहा है कि फरीदाबाद डिपो की बस ओवरलोड थी। इसमें क्षमता से अधिक सवारियां बैठी थी।
विज्ञापन

माैके पर मौजूद बस परिचालक कुलदीप ने बताया कि डंपर चालक द्वारा कट मारने के कारण बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। सभी यात्री और चालक सुरक्षित हैं। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई थी। फरीदाबाद डिपो की दूसरी रोडवेज बस को बुलाकर यात्रियों को हिसार के लिए रवाना कर दिया। उन्होंने बताया कि बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना फरीदाबाद डिपो प्रबंधन को दे दी गई है। दुर्घटना ग्रस्त बस को डिवाइडर और सड़क से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दो दिन पहले भरवाए गए थे गड्ढे:
बजघेड़ा गांव के पास नजफगढ़ रोड पर बने गड्ढों को नगर निगम गुरुग्राम द्वारा दो दिन पहले ही मिट्टी डालकर भरा गया था। लेकिन बारिश के बाद मिट्टी से दलदल बनी हुई है और दोबारा से गड्ढे बन गए हैं। जिस कारण रोड पर चलते हुए वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। बारिश के दौरान वाहनों की आवाजाही से सड़क का बड़ा हिस्सा ऊबड़-खाबड़ हो गया है।

----
इन सड़कों पर भी हादसों का खतरा:
सेक्टर-58 से लेकर सेक्टर-67 तक मुख्य सड़क से लगने वाली सहायक सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। कई जगह पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। ऐसे ही दादी सती चौक से मानेसर जाने वाली सड़क, उमंड भारद्वाज चौक से गड़ौली गांव रोड व गुरुग्राम-पटौदी रोड पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इसी तरह ओल्ड रेलवे रोड, पटौदी रोड व बसई रोड पर काफी गहरे गड्ढे हो गए हैं। बाइक व स्कूटी सवारों के लिए यहां से गुजरना खतरे भरा है। ओम विहार, लक्ष्मण विहार, सूरत नगर, बसई, बादशाहपुर, सिही, गांधी नगर, शिवाजी नगर, पालम विहार, दयानंद कॉलोनी, विष्णु गार्डन और लक्ष्मी गार्डन सहित कई इलाकों में सड़कें जर्जर अवस्था में हैं। अचानक सामने गड्ढा आने पर गाड़ी के अनियंत्रित होने का खतरा बना रहता है। स्ट्रीट लाइट बंद होने से रात में सड़क के गड्ढों की चपेट में आकर हादसा होने डर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed