फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Faridabad and Gurugram Municipal Corporations to have special audit: Anil Vij

फरीदाबाद व गुरुग्राम नगर निगमों का होगा स्पेशल ऑडिट : अनिल विज

Thu, 04 Feb 2021 07:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
Faridabad and Gurugram Municipal Corporations to have special audit: Anil Vij
गुरुग्राम। लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित नगर निगम की समीक्षा बैठक में बृहस्पतिवार को प्रदेश के गृह, स्वास्थ्य व शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री अनिल विज भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। यहां से वह कोरोना टीकाकरण के सिलसिले में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पुलिस आयुक्त कार्यालय के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि फरीदाबाद तथा गुरुग्राम नगर निगमों का एजी के माध्यम से स्पेशल ऑडिट कराया जाएगा। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने पार्षदों के लिए मेंबर रूम बनाने के भी निर्देश दिए। निगम के कार्यों की तारीफ करते हुए विज ने कहा कि उन्हें यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि नगर निगम गुरुग्राम सदन की बैठकों में पारित प्रस्तावों के क्रियान्वयन के लिए समीक्षा बैठक कर रहा है। आम तौर पर प्रस्ताव पास करके बाद में उन पर कम ही ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन

सदन में पारित प्रस्ताव तत्परता से हों लागू :
उन्होंने कहा कि कोई भी सदन सर्वोच्च होता है और सदन में पारित प्रस्तावों को तत्परता से लागू किया जाना चाहिए। गृह मंत्री ने कहा कि स्थानीय निकायों को सभी के हितों की चिंता करनी चाहिए और यह बड़ा दायित्व भी है। जनता स्थानीय निकायों की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देखती है, इसलिए सभी कार्य सही ढंग से तथा पारदर्शी होने चाहिए, ताकि जनता का भरोसा बना रहे। बैठक में गृह मंत्री के शामिल होने की कोई पूर्व योजना नहीं थी। वह पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में ही ठहरे हुए थे। इसी दौरान उनको नगर निगम के समीक्षा बैठक की जानकारी मिली और वह बैठक में हिस्सा लेने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed