{"_id":"6a8ddff976d4a3e47d04add5","slug":"extra-buses-will-run-for-the-convenience-of-women-on-raksha-bandhan-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98867-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रक्षाबंधन पर महिलाओं की सुविधा के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रक्षाबंधन पर महिलाओं की सुविधा के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
27 अगस्त की दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त की रात 12 बजे तक मिलेगी सुविधा
पर्व पर भीड़ को देखते हुए डिपो प्रबंधन द्वारा तैयार की जा रही रूपरेखा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रक्षाबंधन त्योहार पर गुरुग्राम डिपो प्रबंधन द्वारा लोकल अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाई जाएंगी, ताकि बहनें अपने भाईयों की कलाई पर रखी बांध सकें। त्योहार पर वाहनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए महिलाओं को आवागमन की सुविधा देने के लिए डिपो प्रबंधन तैयारियों में जुट गया है। महिलाएं अपने 15 साल तक लड़कोंं के साथ 27 अगस्त की दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त की रात 12 बजे तक 36 घंटे रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
गुरुग्राम डिपो की महाप्रबंधक गायत्री अहलावत ने चालक-परिचालकों के लिए निर्देश जारी किए हैं कि रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में सफर के दौरान कोई परेशानी न हो। डिपो अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि जिस भी रूट पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा होती है, उक्त रूट पर अतिरिक्त बस भेजी जाएं। रक्षाबंधन त्योहार के दिन लोकल रूट सहित हरियाणा के विभिन्न जिलों में महिलाओं का आवागमन होता है। इसी के मद्देनजर कई रोडवेज बसों को चालक-परिचालक की ड्यूटी के साथ तैयार रखा जाएगा, ताकि रूट पर यात्रियों की मांग होने पर बस भेजी जा सके।
महिलाओं व उनके 15 साल के लड़कों के लिए रोडवेज की सामान्य बसों में मुफ्त सफर की सुविधा होगी। एसी व वॉल्वो बसों में सफर करने के लिए महिलाओं को किराया देकर टिकट लेना होगा। इसके अलावा महिलाओं व उनके बच्चों की मुफ्त यात्रा केवल हरियाणा, दिल्ली व चंडीगढ़ रूट पर ही सीमित रहेगी। हरियाणा के साथ लगते उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब की सीमा में प्रवेश करते ही महिलाओं को अपना व बच्चों का किराया देकर टिकट लेना होगा।
विज्ञापन
सिरसा, हिसार व भिवानी रूट पर होती हैं ज्यादा सवारियां
रक्षाबंधन पर लोकल रूटों सोहना, पटौदी, फर्रुखनगर, मानेसर सहित अन्य ग्रामीण रूटों पर महिलाओं की भीड़ होती है। इसके अलावा सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, पलवल व जींद रूट पर ज्यादा सवारियां होती हैं। रक्षाबंधन त्योहार 28 अगस्त को है, ऐसे में 27 अगस्त को दोपहर बाद से ही रूटाें पर यात्रियों की संख्या बढ़ने लगेगी। ऐसे में डिपो प्रबंधन को 27 अगस्त की शाम को ही अतिरिक्त बसें इन रूटों पर भेजने की व्यवस्था करनी होगी। यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो आगरा या अलीगढ़ रूट पर अतिरिक्त रोडवेज बस भेजी जा सकती है।
रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए पुख्ता तैयारी की जा रही है। जिन लोकल रूटों पर अतिरिक्त यात्री होंगे, उनके तुरंत बसें भिजवाने की व्यवस्था की जाएगी। पूछताछ केंद्र पर स्टाफ को तैनात किया जाएगा ताकि किसी भी रूट पर जाने वाली बसों के बारे में जानकारी मिल सके।
- प्रमोद नांदल, ट्रैफिक मैनेजर, गुरुग्राम बस डिपो