फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Extensive arrangements for Group D candidates, general public faces problems

Gurugram News: ग्रुप-डी के परीक्षार्थियों के लिए व्यापक प्रबंध, आम जनता को हुई परेशानी

Sun, 22 Oct 2023 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Extensive arrangements for Group D candidates, general public faces problems
विज्ञापन






ग्रुप-डी के परीक्षार्थियों के लिए व्यापक प्रबंध, आम जनता को हुई परेशानी
- परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचाने के लिए ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 107 बसों की ड्यूटी
- सोनीपत, पानीपत, फरीदाबाद, पलवल व रेवाड़ी के लिए सहकारी समितियों व रोडवेज बसों का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सीईटी ग्रुप-डी की पात्रता परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए थे। हालांकि रोडवेज बसें नहीं चलने के कारण आम जनता को परेशानी जरूर हुई। हरियाणा के अन्य जिलों से गुरुग्राम आए परीक्षार्थियों को सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम से बसों द्वारा परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया। स्टेडियम से निजी स्कूलों की 107 बसों को जिले में बनाए अलग-अलग केंद्रों तक संचालित किया गया।
गुरुग्राम से सोनीपत व पानीपत जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए गुरुग्राम बस अड्डा से 30 सहकारी समितियों की बसों का संचालन किया गया। वहीं गुरुग्राम से रेवाड़ी, फरीदाबाद व पलवल के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन

----
यात्रियों को हुई परेशानी
सीईटी ग्रुप-डी की पात्रता परीक्षा की वजह से विभिन्न रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हुई। गुरुग्राम बस अड्डा पर यात्री बसों के बारे में रोडवेज कर्मचारियों से जानकारी लेते रहे, लेकिन अधिकतर रूट के लिए बसें नहीं मिल सकी। काफी यात्री वापस अपने घरों को लौट गए, तो कुछ बस अड्डा पर ही बसों का इंतजार करते रहे। शनिवार को मेट्रो ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने से दिनभर भीड़ रही। गुरुग्राम से चंडीगढ़ रूट पर सुबह चार ऑडनरी रोडवेज बसें और भिवानी, सिरसा, हिसार रूट पर भी यात्रियों की संख्या ज्यादा होने पर रोडवेज बसों का संचालन किया गया। जिस रूट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा हुई, उस रूट पर मांग के अनुसार बसों को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
प्रवेश पत्र पर बसों में किया सफर
पहले सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए सोनीपत व पानीपत रूट पर सुबह 4 बजे और फरीदाबाद, रेवाड़ी व पलवल के लिए 4.30 बजे बस रवाना हुई। जबकि दूसरे सत्र की परीक्षा के लिए पानीपत के लिए सुबह 8 बजे के बाद, सोनीपत के लिए सुबह 9 बजे के बाद और रेवाड़ी, फरीदाबाद व पलवल के लिए सुबह 9.30 बजे बसें रवाना हुईं। बसों में सफर के लिए परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के आधार पर मुफ्त यात्रा की सुविधा मिली। परीक्षार्थियों के लिए चलाई गई इन स्पेशल बसों में आम यात्रियों को सफर करने की अनुमति नहीं थी।
----

दूसरे राज्यों के लिए नहीं चलीं रोडवेज बसें
सीईटी ग्रुप-डी की पात्रता परीक्षा के कारण गुरुग्राम से उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून, टनकपुर व हल्द्वानी रूट पर, जम्मू के कटरा रूट पर, हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ व शिमला रूट पर, उत्तर प्रदेश के आगरा, लखनऊ, बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़ रूट पर रोडवेज बसें नहीं चलाई गई। राजस्थान के जयपुर, जैसलमेर व उदयपुर रूट और पंजाब के लुधियाना, कपूरथला व मोगा रूट पर बसों का संचालन नहीं किया गया। हालांकि गुरुग्राम से चंडीगढ़ रूट पर वॉल्वो बसों का संचालन निर्धारित समयानुसार किया गया।

----
वर्जन
सीईटी ग्रुप-डी की पात्रता परीक्षा के परीक्षार्थियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया। अधिकतर बसों को परीक्षा ड्यूटी पर लगाया गया था, जिस कारण यात्रियों को थोड़ी परेशानी जरूर हुई। गुरुग्राम बस अड्डा पर जिस रूट के लिए सवारियां अधिक होने पर बस की मांग की गई, उस रूट पर रोडवेज बसों को भेजा गया। रविवार की शाम तक रोडवेज बसों का संचालन सामान्य हो जाएगा। - प्रदीप कुमार अहलावत, महाप्रबंधक, गुरुग्राम बस डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article