{"_id":"687a2a64916c12df090eec1a","slug":"experts-will-pave-the-way-for-employment-from-21-to-25-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-62557-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 21 से 25 तक रोजगार के मार्ग प्रशस्त करेंगे विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 21 से 25 तक रोजगार के मार्ग प्रशस्त करेंगे विशेषज्ञ
विज्ञापन
स्कूलों में विद्यार्थियों को कॅरिअर निर्माण, स्वयं रोजगार और निःशुल्क तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रोजगार विभाग 21 से 25 जुलाई तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह मनाएगा। इस अवसर पर मंडल रोजगार कार्यालय जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों को कॅरिअर निर्माण, स्वयं रोजगार और निःशुल्क तकनीकी प्रशिक्षण अवसरों की जानकारी देगा।
मंडल रोजगार अधिकारी रितु हुड्डा ने कहा कि व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के दौरान छात्रों को कॅरिअर संबंधी दिशा-निर्देश देने के लिए विभाग के अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। वे परिधान उद्योग (गार्मेंट इंडस्ट्री) में कॅरिअर की संभावनाओं पर भी विस्तृत चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में सहायक रोजगार अधिकारी ज्योति, रूडसेट संस्थान के निदेशक, परिधान प्रशिक्षण एवं डिजाइन केंद्र (एटीडीसी) गुरुग्राम के प्रिंसिपल और एमएसएमई गुरुग्राम के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
यहां होंगे कार्यक्रम
21 जुलाई को जीएसएसएस कादीपुर और गडोली खुर्द, 22 जुलाई को जीएसएसएस बसई और धनकोट, 23 जुलाई को जीएसएसएस इस्लामपुर और जीजीएसएसएस बदशाहपुर, 24 जुलाई को जीजीएसएसएस जैकबपुरा और जीएसएसएस सिविल लाइंस और 25 जुलाई को जीएसएसएस भीमगढ़ खेड़ी और दौलताबाद में कार्यक्रम होंगे।