फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Expedite Waste Management and Public Welfare Works: CM

कचरा प्रबंधन व जनहित कार्यों को तेजी से पूरा कराएं : सीएम

Sat, 18 Apr 2026 01:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Expedite Waste Management and Public Welfare Works: CM
मुख्यमंत्री के साथ बैठक में भाग लेते डीएमसी दलबीर सिंह, नप चेयरमैन संजय मनोचा, नपा चेयरमैन मनीष - फोटो : Archive
-मुख्यमंत्री ने नगर परिषद और पालिका के वार्ड सदस्यों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से ली बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



नूंह। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की नगर परिषदों व नगर पालिकाओं के वार्ड सदस्यों के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में उन्होंने स्वच्छता, ठोस कचरा प्रबंधन तथा अन्य बुनियादी सेवाओं की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी वार्ड सदस्य जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने-अपने वार्ड की समस्याओं की पहचान करें और उनका समयबद्ध समाधान करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से घर-घर कचरा संग्रहण की नियमित निगरानी, कचरे के पृथक्करण (सूखा व गीला कचरा) को बढ़ावा देने तथा शहरों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वार्ड समितियों की जिम्मेदारी केवल समस्याओं को उठाना ही नहीं, बल्कि उनके समाधान तक सक्रिय रूप से कार्य करना भी है।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने कहा कि वार्ड समितियों को स्थानीय नागरिकों के साथ निरंतर संवाद व समन्वय बनाए रखना चाहिए, ताकि लोगों की वास्तविक समस्याओं को समझकर उनका समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इसमें आमजन की भागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि वार्ड समितियां लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें और उन्हें शहरों की साफ-सफाई में सहभागी बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला नगर आयुक्त दलबीर सिंह फौगाट, सीएमजीजीए आयुष, नगरपालिका फिरोजपुर झिरका के चेयरमैन मनीष जैन, नगरपरिषद नूंह के चेयरमैन संजय मनोचा, नगरपालिका पुन्हाना चेयरमैन बलराज सिंगला,गुलशन सलूजा, ईओ, नूंह, सचिव नूंह मुकेश, राजेश मेहता, सचिव झिरका, मनीष सहरावत में तावडू, साहिल, सचिव पुन्हाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed