फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Excise Department action on Casa Danza Club of gurugram

कासा डांजा क्लब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, युवक-युवतियों को शराब परोसने का आरोप, लाइसेंस रद्द

Fri, 10 Feb 2023 12:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 10 Feb 2023 12:40 PM IST
सार

गुरुग्राम में आबकारी विभाग ने कासा डांजा क्लब पर कार्रवाई कर लाइसेंस रद्द कर दिया है। क्लब पार्टी में दौरान युवक-युवतियों को नशीला पदार्थ मुहैया कराया जा रहा था। पुलिस रेड में क्लब से अलग-अलग प्रकार के मादक पदार्थ व प्रतिबंधित नशीली दवाएं मिलीं।

विज्ञापन
Excise Department action on Casa Danza Club of gurugram
गुरुग्राम का कासा डांजा क्लब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुग्राम में पार्टी के दौरान युवक-युवतियों को क्लब में नशीला पदार्थ परोसने पर आबकारी विभाग ने कासा डांजा क्लब का लाइसेंस रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा की गई रेड व क्लब के संचालन में पाई गई अनियमितताओं को आधार पर की गई।

विज्ञापन


पुलिस के भेजे पत्र के बाद आबकारी विभाग ने की कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि उद्योग विहार थाना क्षेत्र में कासा डांजा नामक क्लब में की जा रही पार्टी में युवक-युवतियों को नशीला पदार्थ मुहैया कराया जा रहा है। इस पर पुलिस की कई टीमों ने 27-28 जनवरी की देर रात संयुक्त रूप से क्लब में रेड की। इस दौरान पुलिस को मौके पर क्लब से अलग-अलग प्रकार के मादक पदार्थ और प्रतिबंधित नशीली दवाएं मिलीं। वहीं, पुलिस ने क्लब में पार्टी करने वाले 288 लडके और लड़कियों के ब्लड सैम्पल भी लिए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने क्लब संचालकों व मैनेजर पर भी केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से आबकारी विभाग को क्लब का लाइसेंस रद्द (कैंसिल) करने के बारे लिखा गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग ने क्लब का लाइसेंस रद्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed