फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   EVMs for Lok Sabha elections kept in Government Girls College Sector-14

Gurugram News: राजकीय कन्या कॉलेज सेक्टर-14 में रखी गईं लोकसभा चुनाव की ईवीएम

Sun, 05 May 2024 02:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
EVMs for Lok Sabha elections kept in Government Girls College Sector-14
कंप्यूटर ब्लॉक, साइंस ब्लॉक व कॉमर्स ब्लॉक के कमरे जिला प्रशासन के अधीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या कॉलेज में लोकसभा चुनाव की ईवीएम रखी गईं हैं। जिला प्रशासन द्वारा कॉलेज के कंप्यूटर ब्लॉक, साइंस ब्लॉक व कॉमर्स ब्लॉक के कमरों व लैब में ईवीएम रखने की व्यवस्था की गई है। यहां पर जिले के चारों खंडों गुरुग्राम, सोहना पटौदी व फर्रुखनगर की ईवीएम मशीनें पुलिसकर्मियों की निगरानी में रखी गई हैं। 24 घंटे कॉलेज परिसर में लगभग 12 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
कॉलेज के कमरों में ईवीएम मशीनें रखी होने के कारण जिला प्रशासन ने कॉलेज प्रशासन को दूसरे कॉलेजों में छात्राओं की परीक्षा आयोजित कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने अन्य कमरों में ही परीक्षा के लिए प्रबंध किया गया है। ताकि छात्राओं को परीक्षा के दौरान दूसरे कॉलेजों में परेशानी न हो।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने कॉलेज के ऑडिटोरियम में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं कराने के निर्देश दिए हैं। ऑडिटोरियम में चुनाव संबंधी गतिविधियां आयोजित होंगी। वहीं, कॉलेज के कॉमर्स ब्लॉक के नौ कमरों, साइंस ब्लॉक के दो स्मार्ट क्लास रूम सहित अन्य तीन कमरों और कंप्यूटर ब्लॉक के चार कमरों में ईवीएम रखी गईं हैं। कॉमर्स ब्लॉक का एक कमरा यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के ठहरने के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
राजकीय कन्या कॉलेज सेक्टर-14 के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र मलिक ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित होने के चलते छात्राओं के लिए वर्तमान में ज्यादा कमराें की जरूरत नहीं पड़ रही। छात्राओं की परीक्षाओं के लिए दूसरे कमरों में व्यवस्था की गई है। आगामी कुछ दिनों में सेमेस्टर परीक्षाएं संपन्न होने के बाद पूरा कॉलेज परिसर खाली रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed