फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Everything from dashcam to CCTV footage from the scene was examined.

Gurugram News: डैशकैम से लेकर घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली

Sun, 27 Sep 2026 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Everything from dashcam to CCTV footage from the scene was examined.
चार्जशीट की तैयारी में जुटी एसआईटी, घटनाक्रम को फुटेज से किया जा रहा क्रॉस चेक
विज्ञापन

15 से ज्यादा जगहों की सीसीटीवी फुटेज बनी अहम कड़ी
एसआईटी की पूरी टीम मामले में सभी तथ्यों पर कर रही जांच को फाइनल
सोनू यादव
गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक सवार को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस अब जांच को अंतिम रूप देने में जुटी है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने घटना से जुड़े 15 से ज्यादा स्थानों की सीसीटीवी फुटेज को केस की अहम कड़ी के तौर पर सुरक्षित किया है। इन फुटेज को घटनाक्रम से जोड़कर क्रॉस चेक किया जा रहा है। इसके साथ ही डैशकैम फुटेज, घटनास्थल की जांच, आरोपियों और महिला बाइक सवार के बयान समेत अब तक जुटाए गए साक्ष्यों की भी समीक्षा की जा रही है। पुलिस चार्जशीट तैयार करने से पहले मामले के हर तथ्य को कानूनी कसौटी पर परख रही है। इसके लिए लीगल एक्सपर्ट्स से भी सलाह ली जा रही है।
13 सितंबर को हुई घटना के बाद वीडियो वायरल होने पर 14 सितंबर को सेक्टर-56 थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 281, 125 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की थी। जांच के दौरान अलग-अलग स्थानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। पुलिस के अनुसार फुटेज और जांच से सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में बीएनएस की धारा 109(1) यानी हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली जाकर महिला बाइक सवार के बयान दर्ज किए। महिला के बयानों और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर केस में बीएनएस की धारा 78 और 79 भी जोड़ी गईं।
विज्ञापन


आरोपियों व बाइक सवार की गतिविधियों पर फोकस
एसआईटी की जांच का फोकस अब इस बात पर है कि घटना से पहले, घटना के समय और उसके बाद आरोपियों की कार और महिला बाइक सवार की गतिविधियां किस तरह रहीं। इसके लिए 15 से ज्यादा जगहों की सीसीटीवी फुटेज को एक साथ देखा जा रहा है। घटनास्थल की जांच और उपलब्ध डैशकैम फुटेज को भी दूसरे साक्ष्यों से मिलाया जा रहा है। इन सीसीटीवी फुटेज में जीएमडीए के कंट्रोल रूम से 5 से अधिक फुटेज, डीएलएफ प्रबंधन से गोल्फ कोर्स रोड पर लगे कैमरों की 5 से अधिक फुटेज, सिया के अलावा उसके साथी बाइकर के डैशकैम की फुटेज, क्लब की सीसीटीवी, मॉल की सीसीटीवी, आरोपी पक्ष की ओर से कोर्ट में दिखाई गई एक डैशकैम फुटेज आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी का वीडियो आया, फिर सिया ने रखा अपना पक्ष
घटना के बाद मामला उस समय ज्यादा चर्चा में आया, जब आरोपी पक्ष की ओर से वीडियो जारी कर घटना को लेकर अपना पक्ष रखा गया। इसके बाद महिला बाइक सवार सिया ने भी वीडियो जारी कर आरोपी की ओर से लगाए गए आरोपों को गलत बताया और घटना के संबंध में अपनी बात रखी। दोनों पक्षों के दावों के बाद पुलिस जांच में वीडियो, सीसीटीवी और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई।

अब तक मामले में क्या-क्या सामने आया
- गोल्फ कोर्स रोड पर कार से टक्कर लगने के बाद मामला सामने आया।
- वीडियो वायरल होने पर सेक्टर-56 थाने में एफआईआर दर्ज हुई।
- सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद बीएनएस की धारा 109(1) जोड़ी गई।
- दिल्ली जाकर महिला बाइक सवार के बयान दर्ज किए गए।
- पुलिस ने कल्याण बैंसला और लवनीश को गिरफ्तार किया।
- कार में मौजूद दो अन्य युवकों से भी पूछताछ, गिरफ्तारी लायक साक्ष्य नहीं मिली।
- कल्याण और लवनीश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed