फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Even after the employees' strike is over, the city is covered with filth

Gurugram News: कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद भी गंदगी से पटा है शहर

Tue, 16 Jan 2024 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Even after the employees' strike is over, the city is covered with filth
--------------------------
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भी निगम अधिकारियों पर लगा चुके हैं जुर्माना, फिर भी नहीं सुधर रहे हालात
स्वच्छता सर्वेक्षण में 140वें स्थान पर रहा गुरुग्राम, बीते वर्ष 19वें स्थान पर था
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर की गंदगी को लेकर भड़के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा अधिकारियों की तनख्वाह काटकर भले ही जुर्माना लगाया हो। 85 दिनों तक चली कर्मचारियों की हड़ताल भी भले ही समाप्त हो चुकी हो, मगर हकीकत यह है कि आज भी साइबर सिटी गंदगी से अटी पड़ी है। जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। यह हालात उस समय पर हैं, जब पिछले दिनों ही स्वच्छता सर्वेक्षण में जिला 19वें पायदान से खिसककर 140वें स्थान पर जा पहुंचा है।
विज्ञापन

21 दिसंबर को मुख्यमंत्री द्वारा निगम अधिकारियों पर जुर्माना लगाने और सफाईकर्मियों की हड़ताल समाप्त होने से शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार होने की आस जगी थी। इसके बावजूद भी नगर निगम गुरुग्राम सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही बरत रहा है। शहर के मुख्य सदर बाजार में सोमवार को जगह-जगह कूड़ा-कचरा बिखरा हुआ नजर आया। सही ढंग से सफाई नहीं होने के कारण सड़कों के किनारे और गलियों में कूड़ा पड़ा दिखा। यह हाल तब है जबकि निगम के चारों जोन के संयुक्त आयुक्त सहित अन्य अधिकारी मौके पर जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। लेकिन, निगम क्षेत्र कचरा मुक्त नहीं हो पा रहा। कूड़ा-कचरा उठान को लेकर नगर निगम की ओर से उचित कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

मुख्यमंत्री लगा चुके हैं जुर्माना
बीते 21 दिसंबर को गुरुग्राम शहर में गंदगी मिलने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त का 15 दिन का वेतन काटने, संयुक्त आयुक्त जोन-2 का एक माह का वेतन काटने के साथ ही कई कर्मचारियों और ठेका कंपनियों पर पांच हजार रुपये जुर्माने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही उन्होंने सफाईकर्मियों के सुपरवाइजर पर 10 हजार रुपये, फील्ड ऑफिसर अजय कुमार पर एक हजार रुपये, एडिशनल सेनेटरी इंस्पेक्टर पर दो हजार रुपये, सीनियर सेनेटरी इंस्पेक्टर पर तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

----
दुकानदार फैला रहे कूड़ा
सदर बाजार क्षेत्र में रात्रि के समय या सुबह ही सफाई कर दी जाती है। बाजार में दुकान खुलने के बाद दोपहर तक सफाई करके कूड़ा-कचरा सड़क पर डाल दिया जाता है। ऐसे में सदर बाजार की सड़कों पर जगह-जगह ढेर लगे रहते हैं। दुकानदार अपनी दुकानों के आगे डस्टबिन नहीं रख रहे।
----
वर्जन

नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सफाई का निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं। जिन स्थानों से कूड़ा-कचरा पड़ा होने की शिकायत मिलती है, वहां तुरंत सफाई कराई जा रही है। सदर बाजार में रात्रि के समय सफाई कार्य किया जाता है। सुबह से दोपहर तक दुकानदार कूड़ा-कचरा सड़क पर फैला देते हैं। दुकानदारों को भी जागरूक किया जाएगा। - डॉ. नरेश कुमार, संयुक्त आयुक्त जोन-2, नगर निगम गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article